वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन
वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन
वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन
वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन
रंगों की ख़ुशी से चहक उठे बाल चित्रकार
भारत समाचार 3 Dec 2022अलीगढ़। बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ द्वारा सासनी गेट स्थित वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन किया गया।
बच्चों ने अपनी अपनी रचनात्मकता को कोमल कल्पनाओं से जोड़ते हुए भिन्न-भिन्न चित्र बनाए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भारद्वाज ने कहा कि नन्हे-मुन्ने प्यारे बच्चों को चित्रकला से जोड़कर उनके मन की बातों को जानना अभिनव प्रयोग है।
इस अवसर पर अभिनव बालमन की उप संपादक संध्या ने कहा कि ‘अभिनव बालमन’ बच्चों के बीच जाकर निरंतर यह प्रयास कर रही है कि बच्चे विभिन्न विधाओं में रचनात्मकता को सभी के सामने लायें। इसी उद्देश्य के साथ ‘मेरा मन मेरे रंग’ के माध्यम से बच्चों को चित्रकारी का अवसर प्रदान किया गया।
आयोजन में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या शालिनी भारद्वाज सहित प्रीती गुप्ता, रेशू अग्रवाल, आँचल, आरती, नीता, सुषमा, रजनी, सपना, अंशिका उपस्थित रहे।
रंगों की ख़ुशी से चहक उठे बाल चित्रकार
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…