उत्कृष्ट शिक्षण के लिए हर्षित गुप्ता हुए सम्मानित
भारत समाचार 1 May 2023
बरेली: शनिवार 29 अप्रैल 2023 को बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें सहयोगी शिक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु हर्षित गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र एवं क़लम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में माँ सरस्वती को नमन करते हुए प्राचार्य डॉ. अवनीश सिंह चौहान ने कहा, “हर्षित जी बहुत ही उदार एवं सरल हृदय के व्यक्ति हैं। पढ़ने-पढ़ाने में सदैव रुचि लेते हैं। शिक्षण की कला में निष्णात हैं, सेवाभावी हैं।” कार्यकर्म के मुख्य अतिथि उप-कुलसचिव संदीप शर्मा ने कहा, “हर्षित जी के साथ काम करने का आनंद ही कुछ और है।” विशिष्ट अतिथि अनुभाग अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने कहा, “हर्षित जी एक व्यवहार-कुशल व्यक्ति हैं।”
इस अवसर पर बरषानी गुप्ता, युसरा जैदी, वंशिका पटेल, गरिमा वर्मा, संस्कृति द्विवेदी, शिफा इंतज़ार, विष्णु गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, अक्षिता पाण्डेय, निमरा खान आदि विद्यार्थियों ने भी हर्षित सर के साथ फोटो खिचवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। संस्थान के सहायक आचार्या शिवानी सक्सेना, रीना सिंह, पूजा गंगवार आदि ने हर्षित जी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। फोटोग्राफी प्रवीण कुमार और चमन बाबू ने की। सहायक आचार्य अतुल बाबू ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
उत्कृष्ट शिक्षण के लिए हर्षित गुप्ता हुए सम्मानित
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…