अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कुआँ खोदने वाला

झोपड़ी हैरान थी, उसे अपनी आँखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था-महल ख़ुद चलकर उसके दरवाज़े पर आया था, उसके आगे मदद के लिए गिड़गिड़ा रहा था, "मेरा कुआँ सूख गया है, सभी जल भण्डार ख़त्म हो गए हैं... चलकर मेरे कुएँ की खुदाई कर दो, ताकि ज़रूरत भर का पानी उसमें आ जाए... तभी मेरे प्राणों की रक्षा हो सकेगी। ...मैं तुम्हारा यह अहसान ज़िंदगी भर नहीं भूलँगा।"

झोपड़ी का दिल पसीज गया, वैसे भी उसे तो रोज़ कुआँ खोदकर पानी पीने की आदत थी।

उसने महल के कुएँ को गहरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया, अंततः उसकी मेहनत रंग लाई, कुएँ में जल स्रोत फूट पड़ा। 

यह देखकर महल की आँखों में चमक आ गई। इस बार उसने कुएँ पर शक्तिशाली पम्प लगवा दिया। देखते ही देखते वहाँ फव्वारे चलने लगे, बावड़ियाँ पानी से लबालब भर गईं। महल झोपड़ी को भूलकर ‘स्वीमिंग पूल’ में पानी से अठखेलियाँ करने लगा।

मतलब पूरा होते ही महल के आँख फेर लेने से झोपड़ी के दिल पर ठेस लगी थी। वह उदास मन से लौट आई।

प्यास लगने पर झोपड़ी ने अपने कुएँ में देखा तो देखती रह गई- कुआँ सूख गया था। महल के कुएँ पर लगे पम्प ने उसके पानी को खींच लिया था। झोपड़ी मन मसोसकर रह गई।

वह बहुत थकी हुई थी, पर उसने हिम्मत नहीं हारी, तत्काल अपने कुएँ की खुदाई में जुट गई। लेकिन इस बार जल स्तर (चुआन) इतना नीचे चला गया था कि कई दिनों की कड़ी मेहनत के बावजूद वह उस तक नहीं पहुँच सकी।

निर्जलीकरण की वज़ह से झोपड़ी मूर्छित होकर गिर पड़ी।

नहीं, झोपड़ी को कुछ नहीं हुआ था। ऐन वक़्त पर महल ने उसे बचा लिया था। झोपड़ी को आज भी महल के यहाँ पानी के एवज़ में मज़दूरी करते देखा जा सकता है।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं