दोहा सप्तक
काव्य साहित्य | दोहे बिनोद बेगाना15 Jun 2021 (अंक: 183, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
एक भयावह दौर से, गुज़र रहा संसार।
इक दूजे की मदद से, होगा बेड़ा पार।
मानवता की सेवा में, तत्पर हैं जो लोग।
दुआ कीजिए वे सदा, हरदम रहें निरोग।
बेशक अवसर ढूँढ़िए, है यह विपदा काल।
सौदा मगर ज़मीर का, करें नहीं हर हाल।
साँसों के व्यापार में, जो हैं दोषी सिद्ध।
पायें फाँसी की सज़ा, ऐसे सारे गिद्ध।
फीकी-फीकी सी लगे, आन, बान, सम्मान।
सबकी चिंता एक है, बची रहे बस जान।
पता नहीं क्यों है कुपित, हमसे क़ुदरत आज।
गाँव-गाँव को खा रहा, कोरोना वनराज।
नहीं भरोसा तंत्र पर, अब भगवन पर आस।
कोरोना के ख़ौफ़ से, लोग करें अरदास।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अँधियारे उर में भरे, मन में हुए कलेश!!
दोहे | डॉ. सत्यवान सौरभमन को करें प्रकाशमय, भर दें ऐसा प्यार! हर…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
दोहे
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं