अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रविवार की छुट्टी

 

देर रात सब काम निबटा कर लेटने लगी तो याद आया राजमा भिगोना भूल गयी। अँधेरे में टटोलते हुए उठी, कहीं आलोक की नींद ना ख़राब हो जाए। अपने ही घर में दबे पाँव आँखों को एड्जेस्ट-सी करती रसोई में पहुँची। चोरों की तरह बिना आवाज़ अलमारी खोल, राजमा का डब्बा निकला और चार कटोरी राजमा भिगो दिए, तब जा कर तसल्ली हुई। रविवार और राजमा बरसों से चला आ रहा एक नियम सा बन गया था। घर में सबको आदत पड़ गई थी। 

अंधरे में फिर से टटोलती सी वापस लौटी, घुटना पलंग से टकराया तो दाँतों को भींच घुटी-घुटी सी चीख के साथ ख़ुद को कोसा, “दिखायी नहीं देता क्या?” 

“पर दिखता कैसे?”

“पर अंदाज़ा तो होना चाहिए था न, रोज़ यहीं सोती हो।” 

चुपचाप होंठ भींचती धीरे से पलंग पर लुढ़क सोने की कोशिश करने लगी। कोई बात नहीं ऐसा तो रोज़ ही हो जाता है। कभी रोटी पलटते उँगलियाँ सिंक जाती हैं तो कभी सब्ज़ी काटते हल्का-फुल्का सा कट। उँगली चूसते हुए, बिना चूँ-चा किए काम उसी तत्परता और तेज़ी से चलता रहता है। मानो रुक गई तो बाक़ी सारे कामों का ट्रैफ़िक जाम हो जाएगा। किसी को बताए तो सहानभूति की बजाय मज़ाक़ ही बनेगा। 

अगली सुबह उठना मुश्किल लगा, घुटना टीस मार रहा था। पर आज तो उठने में बिल्कुल भी देर नहीं कर सकती। रविवार तो बाक़ी दिनों से ज़्यादा बिज़ी होता है। आज तो कामवाली भी छुट्टी पर है। किसी तरह घसीटती सी उठी। घर के काम-काज में उलझी अपने दर्द को भूल सबकी पसंद का नाश्ता और खाना बना जब दोपहर को खड़ा होना मुश्किल लगा तो “मूव” लगाई। कुछ आराम मिला तो सूखते कपड़े समेटते हुए दिमाग़ में रात का मेन्यू और कल सुबह टिफ़िन में क्या बनाना है यह घूमने लगा। अलमारी में कपड़े रखते हुए पल भर को किवाड़ का पल्ला पकड़ ख़ुद को सम्भालती सी वह खड़ी हो गयी। 

ज़िंदगी रसोई से रसोई तक सिमट कर रह गयी। इसकी–उसकी पसंद, बजट में घर चलाना इन सबके बीच उसका अपना मन और तन दोनों उससे कितने दूर हो गए हैं। 

बच्चे शाम को नीचे से खेल कर लौटे। 

“माँ आज मेरा पास्ता बना देना।” 

“आज चाय मिलेगी?” 

“साथ में थोड़े पकौड़े बना लेना, मन कर रहा है।” 

“कल टिफ़िन में ब्रेड रोल देना।” 

“मेरे लिए तो सिंपल रोटी और सब्ज़ी रख देना और हाँ दो-चार आलू के पराँठे, वह रमेश कह रहा था, बहुत दिनों से भाभी जी के हाथ के पराँठे नहीं खाए।” 

अपने टीसते घुटने पर हाथ रखते वह सोफ़े पर बैठ गयी और दोनों पैर मेज़ पर रख लिए। 

“आज मेरी रविवार की छुट्टी है” . . .

(उसके बाद क्या हुआ आप ही अंदाज़ा लगाइए) 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं