अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा

स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएँ, 
मन मस्तिष्क और शरीर निरोगी बनाएँ, 
पौष्टिकता के मापदंडों को अपनाएँ, 
सुदृढ़ नींव पर सुसज्जित जीवन की इमारत बनाएँ। 

स्वस्थ जीवन शैली एक अच्छे जीवन की नींव है। जिस प्रकार सुदृढ़ नींव पर ही एक भव्य एवं सुंदर इमारत का निर्माण होता है, उसी प्रकार स्वस्थ जीवन शैली आधार है स्वस्थ शरीर एवं सुंदर-व्यवस्थित जीवन का। स्वस्थ जीवन शैली आज के युग मेंं एक चुनौती-सी प्रतीत होती है क्योंकि प्राय: हर व्यक्ति व्यावसायिक प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प की कमी और व्यक्तिगत मुद्दों जैसे कई कारणों से इस को अपने जीवन में नहीं अपना पाते। एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाना अपने जीवन को यथासंभव स्वस्थ तरीक़े से जीने का चुनाव करना है। इस जीवन शैली के अंतर्गत अनेक चीज़ों को शामिल किया जा सकता है, जैसे—पौष्टिक आहार, दैनिक व्यायाम, योगा, पर्याप्त नींद, सुचारु दिनचर्या, प्रसन्नता का भाव और सकारात्मकता आवश्यक है। जब हम इन सभी आवश्यक तत्वों को अपनी दिनचर्या का अटूट हिस्सा बनाते हैं, तभी हमारा जीवन सही रास्ते पर चलता है। हमारे वर्तमान जीवन और भविष्य मेंं ख़ुश रहने और संयमित जीवन के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना एक महत्त्वपूर्ण क़दम है; इससे कई अनचाही बीमारियों से हम नजात पा सकते हैं। कई बीमारियाँ सीधे तौर पर हमारी जीवनशैली से ही जुड़ी रहती हैं, जैसे—सोरायसिस, डिप्रेशन, मानसिक तनाव, रक्तचाप, हृदय सम्बन्धी बीमारियाँ; जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दूर की जा सकती हैं। जब हम स्वस्थ जीवन शैली का चुनाव करते हैं, तो यह जीवन-पर्यंत चलती है। यह न केवल हमें लंबे समय तक जीवन जीने मेंं सहायक है, बल्कि बीमारियों से भी कोसों दूर रखती है। तो यह कहना सर्वथा उचित है कि:

स्वस्थ जीवन शैली, स्वस्थ जीवन का आधार है, 
परिष्कृत जीवन का विचार है, 
वर्तमान एवं भविष्य की दृढ़ता का अभिमान है, 
रोग हर दीर्घायु कर ये ऎसा वरदान है। 

जीवन को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त प्रयास नहीं वरन्‌ दैनिक जीवन मेंं खेल खेलना, योग, व्यायाम करना इसके अतिरिक्त सभी खाद्य समूहों के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार लेना उचित मात्रा मेंं कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज लेना भी इन पहलुओं का आवश्यक अंग है। इन दो आवश्यक पहलू—आहार और व्यायाम के साथ समन्वय कर एक स्वस्थ व्यक्ति अपने नींद चक्र को बनाए रखता है; जिसमें लगभग 7 से आठ घंटे की नींद शामिल होनी चाहिए। इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना, एक स्वस्थ आदत है दूसरा जल्दी जागने से हम अपने काम के लिए जल्दी तो तैयार होते ही हैं बल्कि परिवार के साथ कुछ बेहतरीन पलों को बिता भी सकते हैं। जिससे शरीर तनाव मुक्त रहता है। नियमित व्यायाम से शरीर सक्रिय होता है और मांसपेशियों से तनाव को भी दूर करता है। 

युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग। यह मोबाइल ही कई शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का कारण बनते हैं, इसलिए मोबाइल के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मोबाइल के प्रयोग को सीमित किया जाना अनिवार्य हो गया है यह भी स्वस्थ जीवन शैली का एक आवश्यक लक्षण है। मनुष्य समय नियोजन भी स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर ही कर सकता है। क्योंकि ये कहा जा सकता है कि:

स्वस्थ जीवनशैली से व्यवस्थित जीवन, 
समय प्रबंधन और समय-नियोजन से सुसंस्कृत जीवन, 
दैनिक दिनचर्या से सुसज्जित जीवन, 
नियमितता से संवर्धित जीवन, 
मोबाइल प्रयोग से संशोधित जीवन, 
योग-ध्यान व्यायाम से परिकल्पित जीवन, 
इंद्र संयम से संयमित जीवन, 
स्वस्थता के मापदंडों से पोषित हो जीवन, 
ऐसी हो संकल्पित जीवनशैली। 

गुरुकुल ऐसी स्वस्थ जीवन शैली का पूर्णतः उपयुक्त उदाहरण है। गुरुकुल के विद्यार्थी संयमित जीवनशैली को अपनाते हैं और स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से भी कहीं सबल दिखाई देते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्राय: जिन चीज़ों से बचाव की आवश्यकता है, वे हैं, हमारी बुरी आदतें जो कि स्वस्थ जीवन शैली को प्रभावित करती हैं। यह हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए घातक सिद्ध होती हैं जैसे धूम्रपान, नशे की लत, देर तक जागना, देर से उठना, अस्वास्थ्य कर पिज़्ज़ा बर्गर आदि भोज्य पदार्थों का सेवन करना, भोजन की अनियमितता आदि। यह सभी गतिविधियाँ शरीर के अंगों को गंभीर रूप से नुक़्सान पहुँचाती हैं, जिन्हें आसानी से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है। ये न केवल शारीरिक क्षति का कारण बनते हैं बल्कि इनसे मानसिक क्षति भी होती है एक स्वस्थ जीवन शैली से मस्तिष्क एवं मन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है, अगर हम स्वस्थ जीवन शैली का पालन करते हैं, तो हम कैंसर, मधुमेंह, रक्तचाप जैसी अनेक गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। एक स्वस्थ जीवनशैली जीने से सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन मेंं भी कई लाभ हैं। यह चुनाव हमेंं परिवार मेंं रिश्तों को बेहतर बनाता है, हमारी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जो व्यक्ति एक स्वस्थ जीवन शैली जीता है, वह उन लोगों की तुलना मेंं अधिक समय तक जीवित रहता है उदाहराणार्थ हमारे बुज़ुर्ग पौष्टिक भोजन करते हैं, समय पर सोते हैं, प्रात:काल उठते हैं, आसपास के स्थानों मेंं जाने के लिए वाहनों का उपयोग करने के बजाय वे पैदल चलने पर बल देते हैं और अनचाहे ही अनेक रोगों से दूर रहते हैं। अब डॉक्टर से लेकर मनोवैज्ञानिक सभी इस प्रणाली के लिए प्रोत्साहित करते हैं स्वस्थ जीवन शैली का चुनाव हमारे जीवन के अनेक पहलुओं मेंं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सम्बन्ध मेंं हम ये कह सकते हैं कि:

संगठित कर उत्पादकता है बढ़ाता, 
शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य है देता, 
तनाव मुक्त जीवन का शानदार तरीक़ा, 
सकारात्मक दृष्टिकोण को जो जीवन शैली मेंं अपनाता, 
वही संसार विजेता बन जाता॥

शालिनी पांडे
हिंदी विभागाध्यक्ष-
कर्नल सैंट्रल अकादमी, सै. - 4, गुरुग्राम

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ
|

हमारी जीवनशैली में बदलाव ने हमारी खाने की…

प्रोटीन
|

प्रोटीन स्वस्थ आहार का एक महत्त्वपूर्ण और…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

स्वास्थ्य

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं