अभिनव बालमन का किया गया निःशुल्क वितरण
भारत समाचार 12 Dec 2021
आगरा। ताजगंज नगर क्षेत्र के ’प्राथमिक विद्यालय- सौहल्ला’ में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को उमाशंकर जेटली द्वारा निःशुल्क बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ का वितरण किया गया। आज के समय में बाल साहित्य के प्रति रुचि जगाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाते हैं। साहित्य छपता बहुत है परन्तु बच्चों तक उतना नहीं पहुँचता जितना उसे पहुँचना चाहिए। ऐसे में बच्चों के साहित्य को निःशुल्क बच्चों के बीच वितरित करने का कार्य उमाशंकर जेटली द्वारा निरन्तर किया जाना सुखद है।
इस कार्य के लिए अभिनव बालमन के संपादक निश्चल ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अगर इस तरह उपहार में पत्रिका दी जाएँ तो बच्चों का साहित्य के प्रति लगाव भी बढ़ेगा जो कि बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने में सार्थक होगा।
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…