अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, बहराइच द्वारा अन्नकूट पर्व पर काव्य-गोष्ठी एवं पुस्तक-परिचर्चा का आयोजन

बहराइच (उ.प्र.) शहर के हमजापुरा स्थित राम जानकी मंदिर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की बहराइच शाखा की ओर से 27 अक्टूबर 2022 को एक सरस काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका निर्देशन परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुलाब चन्द्र जायसवाल एवं ज़िलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह रैकवार द्वारा किया गया। गोष्ठी में अध्यक्ष के रूप में किसान महाविद्यालय के हिंदी विभाग से जुड़े रहे वरिष्ठ साहित्यकार राधेश्याम पाण्डेय, मुख्य अतिथि के तौर पर साहित्य भूषण राम करन मिश्र सैलानी तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. वेद मित्र शुक्ल एवं गुरु प्रसाद सिंह जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में आंग्ल भाषा के प्रोफेसर डॉ. वेद मित्र शुक्ल ने अपनी पुस्तक, “एक समंदर गहरा भीतर” की प्रति अखिल भारतीय साहित्य परिषद् को भेंट की। परिषद् के महामंत्री रमेश चंद्र तिवारी ने भी अपनी पुस्तक, “दी राईज़ ऑफ़ नमो एन्ड न्यू इंडिया” की एक प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में असम से आये ग़ज़लकार व समालोचक डॉ. दिनेश त्रिपाठी शम्स ने डॉ. शुक्ल के कविता-संग्रह ‘एक समंदर गहरा भीतर’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कविता-संग्रह हिंदी सॉनेटों का संग्रह है। वेद मित्र ने यह सॉनेट संग्रह रचकर हिंदी कविता को और विस्तार दिया है। 

काव्य पाठ की शुरूआत अयोध्या प्रसाद नवीन ने वाणी वंदना पढ़कर की। तदुपरांत कवि विनोद कुमार पांडेय ने एक व्यंग्य पढ़ा—राम काल्पनिक बने थे अब गीता भई जिहाद। अमर सिंह विसेन ने पढ़ा—राह में यूँ अकेला नहीं छोड़ना, मैं सुदामापुरी हूँ, और तुम द्वारिका। वीरेश पांडेय ने पढ़ा—तब एक शारदा वीणा ले अवतार जगत में लेती है, रसहीन विकर्षण भरे जगत को ध्वनि कंठा स्वर देती है। कवि आशुतोष ने पढ़ा—अंतस का तम मिट न सका तो दीप जलाने से क्या होगा, मिटी न दूरी जो हृदयों की हृदय लगाने से क्या होगा। डॉ. दिनेश त्रिपाठी शम्स ने पढ़ा—भाषणों में ज़िक्र मरहम का सदा, लेकिन हमारे देश का नेता हमें बस घाव ही देगा। कार्यक्रम में डॉ. राधे श्याम पांडेय, कवि गुलाब जायसवाल, रमेश चन्द्र तिवारी, वेद मित्र शुक्ल व विमलेश विमल ने भावात्मक रचनाओं से लोगों के हृदय छू लिए। 

गोष्ठी एवं परिचर्चा के बाद संरक्षक विक्रम जायसवाल की ओर से अन्नकूट पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा सांसद अक्षयवरलाल गोंड भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। साथ ही, पं. राकेश कुमार दुबे, कैलाश नाथ डालमिया, आयुष जायसवाल, बजरंग कुमार मिश्र, प्रेम कुमार जालान, राम गोपाल चौधरी आदि की भी सहभागिता रही। 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, बहराइच द्वारा अन्नकूट पर्व पर काव्य-गोष्ठी एवं पुस्तक-परिचर्चा का आयोजन

हाल ही में

प्रगतिवादी काव्य की सामान्य प्रवृत्तियाँ संगोष्ठी संपन्न, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, तेलंगाना

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…

नदलेस ने की अनामिका सिंह अना के नवगीत संग्रह ‘न बहुरे लोक के दिन’ पर परिचर्चा

दिल्ली। नव दलित लेखक संघ ने अनामिका सिंह…

अश्विनी कुमार दुबे के कहानी संग्रह ‘आख़िरी ख़्वाहिश’ के लोकार्पण एवं समकालीन कथा साहित्य पर चर्चा

  बेहतर आदमी तो समाज और साहित्य के…

रचनाओं को परिष्कृत करने के लिए उन पर चर्चा ज़रूरी—अश्विनी कुमार दुबे

  क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा होली…

पुनीता जैन को ‘श्री प्रभाकर श्रोत्रिय स्मृति आलोचना सम्मान’

  16 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा…

अन्य समाचार