बालकविता संग्रह ‘कहावतों की कविताएं’ का हुआ लोकार्पण
भारत समाचार 19 Nov 2019
संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा प्रकाशित डॉ. वेद. मित्र शुक्ल के बाल-कविता संग्रह ‘कहावतों की कविताएं’ का लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल एवं मुख्यातिथि प्रो. अवनीश कुमार, निदेशक, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, व अध्यक्ष, वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा किया गया। यह पुस्तक बच्चों की भाषा को लोक-आधार से समृद्ध करने के उद्देश्य से ‘संस्कृति भवन बाल साहित्य माला’ के अंतर्गत प्रकाशित की गई है। ज्ञात हो कि इस संस्थान से प्रकाशित यह श्री शुक्ल की दूसरी पुस्तक है। इससे पूर्व महात्मा गाँधी जयंती के १५० वर्ष पूर्ण होने पर ‘बापू से सीखें’ का प्रकाशन हो चुका है।
इस दौरान शिक्षा एवं बाल-साहित्य से जुड़े देश भर के 12 विद्वानों को ‘संस्कृति भवन साहित्य-सेवा सम्मान’ से अलंकृत किया गया। ये लेखक हैं: दिलीप बेतकेकर (गोवा), डॉ. ओरुगंटि सीताराम मूर्ति (विशाखापत्तनम), डॉ. श्रीराम चौथाईवाले (पुणे), देवेन्द्रराव देशमुख (रायपुर), वासुदेव प्रजापति (जोधपुर), डॉ. विकास दवे (इन्दौर), गोपाल माहेश्वरी (इन्दौर), डॉ. नीलम राकेश (लखनऊ), डॉ. फकीरचंद शुक्ल (लुधियाना), डॉ. देवेन्द्रचन्द्र दास (गुहावटी), एवं डॉ. मंजरी शुक्ला (पानीपत)। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर इन विद्वानों की भी पुस्तकों का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के सचिव अवनीश भटनागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्रचन्द्र दास सुदामा, स्थानीय विधायक सुभाष सुधा सहित अनेक लेखक व विद्वान उपस्थित रहे।
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…