बापू की पाती का विमोचन और ओमप्रकाश क्षत्रिय सम्मानित
बापू की पाती का विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न
भारत समाचार 20 Mar 2022ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' सम्मानित
सवाई माधोपुर। त्रिनेत्र गणेश की नगरी में फर्न रिसोर्ट होटल में बापू की पाती सहित सात पुस्तकों का विमोचन समारोह समृद्ध मंचस्थ मुख्य अतिथि-जयपुर डाक अधीक्षक प्रियंका गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार बजरंग सोनी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक सक्सेना, बाल साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय प्रकाश, गुजराती अनुवादक प्रभा पारीक, ग़ज़लकार मुजीब अता आज़ाद, प्रशासकीय अधिकारी कपिल शर्मा, अतिरिक्त ज़िला उप अधिकारी सूरज सिंह नेगी के कर कमलों द्वारा रविवार को संपन्न हुआ।
स्मरणीय हैं कि पाती मुहिम को पुनर्जीवित करने के लिए अब तक इस पर विभिन्न विषयों पर 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इस में प्रकृति की पुकार, शिक्षक को पाती, मीत को पाती, दादी-नानी को पाती आदि प्रकाशित हो चुकी हैं। इस मुहिम से विभिन्न विद्यालयों के 7000 से अधिक विद्यार्थी जुड़ चुके हैं। उसी मुहिम के अंतर्गत यह कार्यक्रम बापू की पाती पुस्तक का विमोचन एवं सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में नीमच ज़िले के बाल साहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश' को मंचस्थ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। आपने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मंचस्थ अतिथि के तौर पर आप ने पाती के रचनाकार साथियों को प्रमाणपत्र, बापू की पाती-पुस्तक और त्रिनेत्र गणेशजी की तस्वीर प्रदान कर सम्मान करने में सहभागिता प्रदान की।
बापू की पाती का विमोचन एवं सम्मान समारोह संपन्न
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…