चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुल सचिव प्रो. ऋतु सिंह ने वर्ष 2023 का कलेण्डर जारी किया
भारत समाचार 16 Nov 2022भिवानी।
16 नवम्बर 2022 को गुगनराम एजुकेशनल एण्ड सोशल वैलफ़ेयर सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा भिवानी से प्रकाशित अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका बोहल शोध मंजुषा एवं गीना देवी शोध संस्थान द्वारा श्रीगंगानगर, राजस्थान से प्रकाशित गीना शोध संगम अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका का संयुक्त टेबल कैलेण्डर 2023 चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी हरियाणा की कुल सचिव प्रो. ऋतु सिंह जी ने जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2015 से भिवानी शहर से प्रकाशित बोहल शोध मंजूषा शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ऐसी पत्रिकाएँ हमें शोध के साथ-साथ साहित्य, शिक्षा, संस्कृति से भी हमें जोड़ती हैं। पत्रिका विशेष अवसरों पर अपने विशेषांक भी प्रकाशित करती रहती हैं। पत्रिका के किन्नर विशेषांक, नारी विशेषांक, रूपा जीवा, हिन्दी साहित्य को मुस्लिम साहित्यकारों का योगदान आदि शोध के क्षेत्र में प्रकाशित अंक मील का पत्थर हैं।
गीना देवी शोध संस्थान द्वारा श्रीगंगानगर से प्रकाशित गीना शोध संगम के प्रधान सम्पादक डॉ. नरेश सिहाग एडवोकेट ने बताया कि हमारी पत्रिका 2013 से नियमित प्रकाशित हो रही है। सितम्बर 2023 में प्रकाशित हिन्दी भाषा: साहित्य, शिक्षा के विशेष संदर्भ में, धर्म एवं संस्कृति नेपाल विशेषांक आदि प्रकाशित कर साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दे रही है। संस्थान समय-समय पर महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं का आयोजन करता रहता है। संस्थान प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले विद्वानों को भी सम्मानित भी करता रहता है। इस अवसर पर डॉ. सुशीला आर्या, दिनेश सोनी, राजेन्द्र लांग्यान, सुरेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।
प्रस्तुति: मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुल सचिव प्रो. ऋतु सिंह ने वर्ष 2023 का कलेण्डर जारी किया
हाल ही में
‘प्रोफेसर पूरन चंद टंडन अनुवाद साहित्यश्री पुरस्कार’ से सम्मानित हुए दिनेश कुमार माली
दिनेश कुमार माली की ‘दिग्गज…
कुछ राब्ता है तुमसे—राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
हैदराबाद, 8 अक्टूबर, 2025। मौलाना…
दुष्यंत संग्रहालय में शान्ति-गया स्मृति सम्मान समारोह-2025 सम्पन्न
अपने आसपास और समाज की चिंता करना साहित्यकारों…
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच संगोष्ठी संपन्न— ‘समकालीन व्यंग्य: चुनौतियाँ और सीमाएँ’
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
भव्यता से मना पं. हरप्रसाद पाठक-स्मृति अखिल भारतीय साहित्य पुरस्कार समिति मथुरा का साहित्यकार सम्मान समारोह-2025
* समारोह में 42 साहित्यकार हुए सम्मानित। …