चित्रकला के माध्यम से बिखेरे मन के रंग
भारत समाचार 20 Aug 2024
अलीगढ़।
‘अभिनव बालमन’ द्वारा मांती बसई स्थित ‘बोहरे द्वारिका प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज’ में ‘मेरा मन मेरे रंग’ का आयोजन किया गया।
बच्चों की दुनिया की अपनी सुन्दरता है। उसी सुंदर दुनिया से रंग लेकर बच्चों ने उन्हें अपने मन से तूलिका पर उकेरा।
विद्यालय के संरक्षक शिशुपाल शर्मा ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह का आनंद चित्रकला ने पैदा किया है। बच्चों का उत्साह ग़ज़ब का रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणा अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने जो मनोभाव प्रदर्शित किए हैं वह प्रशंसनीय हैं।
कार्यक्रम का संयोजन लखन ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आशीष सूर्यवंशी, साक्षी ग़ौर, शैलजा, पुनीता, देवेंद्र, अजीत शर्मा, रीना एवं मानवी का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा।
चित्रकला के माध्यम से बिखेरे मन के रंग
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…