अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

हिन्दू कॉलेज में 'अभिधा' के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित

औपनिवेशकता ने हमारा सांस्कृतिक और इतिहास बोध नष्ट किया है: प्रो. अभय कुमार दुबे 

 

दिल्ली। औपनिवेशिकता केवल हमारे शरीरों को ग़ुलाम नहीं बनाती है बल्कि हमारे दिमाग़ों को भी ग़ुलाम बनाती है। यूरोपीय साम्राज्यवाद ने भारत और अपने अन्य उपनिवेशों में पहले हथियारों और बाद में स्कूलों के माध्यम से हमें मानसिक ग़ुलाम बनाया है जिसके चलते भले ही आज हम राजनैतिक रूप से स्वतंत्र हो गए लेकिन मानसिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो सके हैं। सुविख्यात समाज विज्ञानी और लेखक प्रो. अभय कुमार दुबे ने उक्त विचार हिन्दू कॉलेज में आयोजित 'साहित्य का भारत और जनता का भारत' विषयक व्याख्यान में व्यक्त किए। प्रो. दुबे ने कहा कि हमारा अकादमिक ढाँचा पूरी तरह से औपनिवेशिक ग़ुलामी से बँधा हुआ है जिसके बाहर जाने की कल्पना भी हम नहीं कर पाते। उन्होंने तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों के उदाहरण देकर कहा कि भारतीय ज्ञानार्जन की यदि कोई पद्धति इन संस्थानों ने विकसित की थी तो उसे खोजना हमारे लिए आवश्यक है। प्रो. दुबे ने हिंदी साहित्य सभा, हिंदी विभाग के वार्षिकोत्सव “अभिधा” के अंतर्गत अपने व्याख्यान में भारत में अँग्रेज़ी व हिंदी भाषा के आपसी तनाव और टकराव पर प्रकाश डालते हुए हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं का अँग्रेज़ी भाषा में समन्वय स्थापित करने वाले पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अँग्रेज़ी को राज्य निर्माण की भाषा तथा देशी भाषाओं को सामाजिक तथा लोकोत्तर कार्यों के स्तंभ आधार में विभाजित किया जाना प्रचलित हो गया। इसका परिणाम है कि अँग्रेज़ी जहाँ गंभीर चिंतन और विमर्श की भाषा बन कर हमारे ऊपर क़ाबिज़ है। वक्तव्य के अंत में हिंदी और देशज भाषाओं को समाज की आधारशिला बताते हुए औपनिवेशिक काल के इतिहास के संदर्भ में सांस्कृतिक पक्षों पर पुनर्विचार की ज़रूरत बताई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अँग्रेज़ी विरोधी आंदोलन व भाषाई राजनीति करने के बजाय हमें सांस्कृतिक विमर्श करना चाहिए। 

इससे पहले अभिधा का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। विभाग के प्रभारी प्रो. रामेश्वर राय ने विषय प्रस्तावना रखी जिसमें हिंदी साहित्य की अनेक चर्चित कृतियों के माध्यम से देश के स्वरूप चित्रण को स्पष्ट किया। साहित्य सभा के परामर्शदाता डॉ. पल्लव ने स्वागत वक्तव्य दिया। तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेष्ठा आर्य ने प्रो. अभय कुमार दुबे का परिचय और सभा के अध्यक्ष कमलकांत उपाध्याय ने धन्यवाद दिया। सत्र का संचालन डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया। 

अभिधा के दूसरे सत्र में जानी मानी लेखिका ममता कालिया 'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम के अंतर्गत हिन्दू कॉलेज के युवा पाठकों से रूबरू हुईं। साहित्य की भूमिका पर बात करते हुए ममता कालिया ने एक व्यक्ति के भीतर लेखक बनने की इच्छा पर प्रकाश डालते हुए बताया की भाषा व्यक्ति को जीवित एवं पल्लवित रखने का काम करती है और लेखन कार्य व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार कभी भी कर सकता है। उन्होंने अपने चर्चित उपन्यास 'दौड़' की रचना प्रक्रिया पर बात करते हुए कहा कि यह उपन्यास आज की युवा पीढ़ी पर केंद्रित है; कैरियर के लिए एक दौड़ में शामिल है। उन्होंने कहा कि आज की इस दौड़ ने बच्चों को साहित्य और जीवन के रस से दूर कर दिया है। इस दौड़ में बहुत लोग जीवन जीने की कला भूलकर जीवन का गणित सीखने लगते हैं। उन्होंने साहित्य पर भी इस दौड़ के असर को लक्षित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी तुरंत असर और परिणाम देखना चाहती है जो साहित्य में सम्भव नहीं। प्रेमचंद की रचनाओं का उदाहरण देते हुए कालिया ने कहा कि उनके लिखे जाने के वर्षों बाद अब हम लोग उनका अवास्तविक महत्त्व समझ पा रहे हैं इसका आशय स्पष्ट है कि साहित्य में बाज़ार की तरह तुरंत लाभ-हानि के पैमाने पर मूल्यांकन नहीं हो सकता। प्रश्नोत्तर सत्र में ममता जी ने अपने लेखन और जीवन के प्रसंगों को याद करते हुए अनेक बातें कीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 'कितने शहरों में कितनी बार' और 'दिल्ली: शहर दर शहर' सरीखी रचनाएँ अंतत: संस्मरण ही मानी जानी चाहिएँ क्योंकि इनमें लेखक का अपना व्यक्तित्व शहर के दायरे में आता है मुख्य ज़ोर शहर पर नहीं है। वहीं अपने मित्र और पति रवींद्र कालिया को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मुझमें हमेशा आत्मविश्वास भरा कि मैं बेहतर लिख सकती हूँ-कर सकती हूँ। निजी जीवन के प्रसंगों को साहित्य से जोड़ने पर उन्होंने कहा कि अंतत: सभी कथाएँ जीवन से ही आती हैं यह कथाकार का कौशल पर ही निर्भर करता है कि वह किस तरह उसे कला में रूपांतरित करता है। 

द्वितीय वर्ष के छात्र कमल नारायण ने लेखक परिचय और हिंदी साहित्य सभा की उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्राध्यापक नौशाद अली ने किया। 

रिया गौतम
द्वितीय वर्ष, हिंदी विभाग
हिंदू महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय

हिन्दू कॉलेज में 'अभिधा' के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित

हाल ही में

प्रगतिवादी काव्य की सामान्य प्रवृत्तियाँ संगोष्ठी संपन्न, युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, तेलंगाना

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…

नदलेस ने की अनामिका सिंह अना के नवगीत संग्रह ‘न बहुरे लोक के दिन’ पर परिचर्चा

दिल्ली। नव दलित लेखक संघ ने अनामिका सिंह…

अश्विनी कुमार दुबे के कहानी संग्रह ‘आख़िरी ख़्वाहिश’ के लोकार्पण एवं समकालीन कथा साहित्य पर चर्चा

  बेहतर आदमी तो समाज और साहित्य के…

रचनाओं को परिष्कृत करने के लिए उन पर चर्चा ज़रूरी—अश्विनी कुमार दुबे

  क्षितिज साहित्य संस्था द्वारा होली…

पुनीता जैन को ‘श्री प्रभाकर श्रोत्रिय स्मृति आलोचना सम्मान’

  16 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा…

अन्य समाचार