काव्य वर्षा द्वारा लिखित 'समाज' जल्द होगी रिलीज़
भारत समाचार 28 Sep 2021शार्ट फ़िल्म ’द पिल्लो’ और ’पॉकेट मनी’ की अपार सफलता के बाद काव्य वर्षा की एक और लघु फ़िल्म बनकर लगभग तैयार है और जल्दी रिलीज़ की जाएगी जिसका शीर्षक ’समाज’ है। फ़िल्म का निर्देशन एक बार फिर एकलव्य ने किया है। इसे एन एम इंटरप्राइजेज एवं बैक बेंचर्स टीम ने प्रोड्यूस किया है। समाज लघु फ़िल्म एक बहुत ही गम्भीर विषय पर आधारित है जो आज की रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अक़्सर होता है। बहुत से लोग ऐसी स्थिति में होते कुछ समाज की कुरीतियों के साथ समझौता कर लेते हैं; कुछ उन कुरीतियों से लड़ते हैं। बस उसी विषय के संदर्भ में दो दोस्तों की आपस की बातचीत और समाज को लेकर उनके नज़रिये को दर्शाती है। बाक़ी, वो क्या सोच और नज़रिया है यह इस लघु फ़िल्म के देखने के बाद ही पता चलेगा। इस लघु फ़िल्म में आशीष वशिष्ठ और सुदेश सिंह परिहार जी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। इससे पहले 2 लघु फ़िल्में ’द पिल्लो’ और ’पॉकेट मनी’ दोनों ही अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में अवार्ड जीत चुकी हैं। ’द पिल्लो’ को बैंगलोर में स्पेशल जूरी अवार्ड मिला और ’पॉकेट मनी’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड अपने नाम करके आयी। इसके अलावा 6 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म महोत्सव में चयन हो चुका है और वहाँ इन्हें दिखाया जाएगा।
राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
rajivdogra1@gmail.com
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…