लोकार्पण, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
भारत समाचार 1 May 2023
आगरा। यूथ हॉस्टल (आगरा) में संस्थान संगम व कविता प्रभा काव्य समूह के संयुक्त बैनर तले एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कविता सिंह प्रभा की दो पुस्तकों (सुनी है आहट व दिशाएँ ज़िन्दगी की) का विमोचन भव्य तरीक़े से किया गया। वहीं संस्थान संगम पत्रिका व राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र एकलव्य दर्पण का वितरण भी किया गया।
इसके साथ ही उपस्थित कवियों ने मधुर काव्यपाठ भी किया। कविता प्रभा काव्य समूह द्वारा सभी कविगणों को प्रशस्ति पत्र, पटका (राधे कृष्णा नाम पट्टिका) व संस्थान संगम पत्रिका की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।
कवि व लेखक डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने अपना लघुकथा संग्रह-जंगल की इज़्ज़त डॉ. कविता सिंह प्रभा व डॉ. अशोक अश्रु जी को भेंट किया।
इस अवसर पर ग़ाफ़िल स्वामी, प्रताप सिंह सिसोदिया, अवधेश कुमार निषाद मझवार, परमानंद शर्मा, रजिया बेगम, कवि रामेश्वर दयाल, डॉ. शशि गोयल, डॉ. श्रुति सिन्हा, राजकुमारी चौहान आदि सहित सैकड़ों कवि व महानुभाव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी महानुभावों को भोजन कराया गया। कुल मिलाकर कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
लोकार्पण, काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…