समकालीन कुण्डलिया शतक का लोकार्पण
भारत समाचार 21 Feb 2024नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में त्रिलोक सिंह ठकुरेला द्वारा सम्पादित कुण्डलिया संग्रह ‘समकालीन कुण्डलिया शतक’ का लोकार्पण किया गया।
श्वेतवर्णा प्रकाशन की ओर से दिनांक 18.02.2024 को विश्व पुस्तक मेला के हॉल नम्बर 2 में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकार्पण के समय सुपरिचित दोहाकार राजपाल सिंह गुलिया, श्वेतवर्णा प्रकाशन की संस्थापक शारदा सुमन, कविता कोश के उप निदेशक राहुल शिवाय, साहित्यकार राजेंद्र वर्मा, गज़लकार के. पी. अनमोल तथा समकालीन कुण्डलिया शतक के सम्पादक त्रिलोक सिंह ठकुरेला सहित अनेक बुद्धिजीवी और पाठक उपस्थित थे। समकालीन कुण्डलिया शतक में सौ कुण्डलियाकारों की रचनाओं का संकलन किया गया है। कुण्डलिया गेय छांदस विधाओं में छह चरणों का एक लोकप्रिय छंद है ।
उल्लेखनीय है कि त्रिलोक सिंह ठकुरेला ने कुण्डलिया छंद की पुनर्स्थापना के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कुण्डलिया छंद के अनेक संकलनों का सम्पादन किया है। त्रिलोक सिंह ठकुरेला की कुण्डलिया अनेक पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित की गयी हैं।
समकालीन कुण्डलिया शतक का लोकार्पण
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…