एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में—एंटी करप्शन: विजिलेंस वीक
भारत समाचार 4 Nov 2022आज दिनांक 3/11/2022 को एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में “एंटी करप्शन: विजिलेंस वीक” वीक के तहत 24 यू.के. बालिका वाहिनी की एसोसिएट ऐनसीसी ऑफ़िसर ले. (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में 24 यू.के. बालिका वाहिनी एस.एस.जे. परिसर के कैडेट्स द्वारा भ्रष्टाचार को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए शपथ ली गई।
एसोसिएट ऐनसीसी ऑफ़िसर ले. (डॉ.) ममता पंत द्वारा बताया गया कि यह “एंटी करप्शन:विजिलेंस वीक” 31/10/2022 से 06/11/2022 तक मनाया जायेगा तथा ले। (डॉ.) ममता पंत ने एंटी करप्शन पर ऐनसीसी कैडेट्स की कक्षा ली। उनके द्वारा बताया गया कि एंटी करप्शन पर कैंपस में भी कार्यक्रम आयोजित कराए जाएँगे; जिनमें पेंटिग, कविता लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता मुख्य हैं। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 7/11/2022 को घोषित कर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सीनियर अंडर ऑफ़िसर निहारिका कपिल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का प्रभाव अत्यंत व्यापक है इसलिए हमें इससे मिलकर लड़ना होगा। अंडर ऑफ़िसर आँचल राज ने कहा कि भ्रष्टाचार आज हमारे समाज व देश के लिए सबसे अधिक घातक शत्रु है अतः इससे लड़ने के लिए हमें स्वयं से अपने कार्यों में ईमानदार होना पड़ेगा और लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। इस अवसर पर सीएचऐम राजपाल सिंह, हवलदार दीपक सिंह, सीनियर अंडर ऑफ़िसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफ़िसर आँचल राज सत्य प्रेमी, अंडर ऑफ़िसर ख़ुश्बू दोसाद, अंडर ऑफ़िसर रोशनी कपकोटी, सीनियर सार्जेण्ट लिपाक्षी बिष्ट एवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।
एस.एस.जे. कैंपस अल्मोड़ा में—एंटी करप्शन: विजिलेंस वीक
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…