वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में बाल रचनाकार हुए पुरस्कृत
भारत समाचार 31 Jan 2023अलीगढ़। सासनी गेट स्थित वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में बाल रचनाकारों की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएँ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल रचनाकारों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्या पूनम भारद्वाज ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चे अभिनव बालमन से जुड़कर बेहद आनंदित हैं। उनको इससे ये पता चला कि किस तरह वो भी कविता, कहानी, संस्मरण लिख सकते हैं। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है।
इस अवसर पर अभिनव बालमन की उप संपादक संध्या ने कहा कि विद्यालय द्वारा हमेशा सकारात्मक सहयोग मिला है। बच्चों को चित्रकला एवं लेखन में रचनात्मक सृजन के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाता है जो आज के बदलते परिवेश में उनकी रचनात्मकता को बेहतर बनाता है।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शालिनी भारद्वाज का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा।
वात्सल्य वर्ल्ड स्कूल में बाल रचनाकार हुए पुरस्कृत जनवरी 2023
हाल ही में
डॉ. रमा द्विवेदी कृत ‘गंगा में तैरते मिट्टी के दीये’ काव्य संग्रह लोकार्पित
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत…
डॉ. अमित धर्मसिंह के ग़ज़ल संग्रह ‘बग़ैर मक़्ता’ का हुआ लोकार्पण
दिल्ली। 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित…
मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति ‘उगता सूर्य’ का हुआ विमोचन
शाहगंज (आगरा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…
गाहलियाँ विद्यालय के छात्राओं ने आर्ट्स पेंटिंग से चमकाया विद्यालय
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, राजकीय उत्कृष्ट…
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…