वेद मित्र कृत बाल कविता-संग्रह ‘जनजातीय गौरव’ का हुआ लोकार्पण
भारत समाचार 8 Mar 2023विश्व पुस्तक मेला-2023, नई दिल्ली में ‘लेखक मंच’ पर सर्वभाषा ट्रस्ट व प्रकाशक के सौजन्य से डॉ. वेद मित्र शुक्ल कृत बाल कविता-संग्रह “जनजातीय गौरव” का लोकार्पण संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा से उपाध्यक्ष अनिल जोशी, एवं विशिष्ट अतिथि व वक्ता के तौर पर साहित्य अमृत के संपादक एवं पूर्व केंद्र निदेशक, आकाशवाणी, नई दिल्ली से लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, वरिष्ठ कवि व आलोचक डॉ. ओम निश्चल, वरिष्ठ ग़ज़लकार नरेश शान्डिल्य, प्रकाशन विभाग से जुड़े आजकल के संपादक राकेश रेणु, ग़ज़लकार रेणु हुसैन एवं सर्वभाषा ट्रस्ट के निदेशक केशव मोहन पाण्डेय द्वारा लोकार्पण किया गया।
ज्ञात हो कि इस पुस्तक के आवरण पृष्ठ का विमोचन फिजी में आयोजित 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में साहित्य अकादेमी, मध्य प्रदेश के निदेशक विकास दवे और विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी द्वारा किया जा चुका है।
वेद मित्र कृत बाल कविता-संग्रह ‘जनजातीय गौरव’ का हुआ लोकार्पण
हाल ही में
रामकिशोर उपाध्याय कृत ‘लालटेन’ पर परिचर्चा संपन्न-युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास)…
डॉ. देवेंद्र शर्मा का काव्य संग्रह ‘अनुभव के आखर’ लोकार्पित
हैदराबाद, 15 दिसंबर, 2025— …
भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल व विश्व रंग की संयुक्त व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन
दिनांक 16 नवम्बर 2025— ‘भोजपाल…
‘क से कविता’ का बाल-कविता समारोह संपन्न
बाल-दिवस-विशेष: हैदराबाद, 13 नवंबर,…
डॉ. रमा द्विवेदी ‘साहित्य अर्चन मंच' द्वारा पुरस्कृत
साहित्य अर्चन मंच, नागपुर द्वारा…