बन्धु बताओ!
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’26 Sep 2017
बन्धु बताओ!
बदलें कैसे?
चलें समय के साथ
बचपन की
आचारसंहिता
आड़े आती रोज़
निडर परिस्थिति
गड़हा खोदी
गाड़े जाती ओज
अवसरवादी
वह चौराहा
बढ़ा रहा है हाथ
अंकगणित का
यह सिखलाना
सोलह आधा आठ
बीजगणित का
मानक अक्षर
संख्या जैसा पाठ
रेखाओं का
गणित हथेली
खींच रही है नाथ
परिवर्तन पर
वर्तमान का
पूरा है अधिकार
लोकलीक से
लगा हटाने
पश्चिम का सिंगार
अँधियारे में
कौन दिखाये ?
कोई सच्चा पाथ
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- अंतहीन टकराहट
- अनगिन बार पिसा है सूरज
- कथ्य पुराना गीत नया है
- कपड़े धोने की मशीन
- करघे का कबीर
- कवि जो कुछ लिखता है
- कहो कबीर!
- कोई साँझ अकेली होती
- कोयल है बोल गई
- कोहरा कोरोनिया है
- खेत पके होंगे गेहूँ के
- घिर रही कोई घटा फिर
- छत पर कपड़े सुखा रही हूँ
- जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
- टंकी के शहरों में
- निकलेगा हल
- बन्धु बताओ!
- बादलों के बीच सूरज
- बूढ़ा चशमा
- विकट और जनहीन जगह में
- वे दिन बीत गए
- शब्द अपाहिज मौनीबाबा
- शहर में दंगा हुआ है
- संबोधन पद!
- सुख की रोटी
- सुनो बुलावा!
- हाँ! वह लड़की!!
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं