कोई साँझ अकेली होती
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’27 Jan 2018
चौथेपन के वृन्दावन में
कोई साँझ अकेली होती
हरी दूब पर गीत टहलते
जिनिगी एक पहेली होती
धूप दूधिया गाँव समेटे
किसी रात से मिलने जाती
कोई अलका पथ पर मोती
अनजाने में ही बिखराती
बरगद की छैया के नीचे
शिवता एक सहेली होती
पगडंडी पर रोज़ गु्ज़रती
कोई बतियाहट बतियाती
खिली चाँदनी हँसती रहती
तारों सी चुनरी लहराती
विषम विषमतायें भी मिलतीं
खाली नहीं हथेली होती
कई अमावस मिलकर आतीं
और बतातीं नई कहानी
आँखों के आंगन में गिरता
सावन के बादल का पानी
शब्दों के पत्थर पर हँसती
कोई नई हवेली होती
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- अंतहीन टकराहट
- अनगिन बार पिसा है सूरज
- कथ्य पुराना गीत नया है
- कपड़े धोने की मशीन
- करघे का कबीर
- कवि जो कुछ लिखता है
- कहो कबीर!
- कोई साँझ अकेली होती
- कोयल है बोल गई
- कोहरा कोरोनिया है
- खेत पके होंगे गेहूँ के
- घिर रही कोई घटा फिर
- छत पर कपड़े सुखा रही हूँ
- जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
- टंकी के शहरों में
- निकलेगा हल
- बन्धु बताओ!
- बादलों के बीच सूरज
- बूढ़ा चशमा
- विकट और जनहीन जगह में
- वे दिन बीत गए
- शब्द अपाहिज मौनीबाबा
- शहर में दंगा हुआ है
- संबोधन पद!
- सुख की रोटी
- सुनो बुलावा!
- हाँ! वह लड़की!!
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं