जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’1 Nov 2020 (अंक: 168, प्रथम, 2020 में प्रकाशित)
बंसी बजती है विकास की?
कहो! आज तक इन गाँवों में,
जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं।
चकबंदी के पाँव गाँव की,
पगडण्डी को मिटा गए हैं,
नई लकीरों से खेतों को,
एक सीध में लिटा गए हैं,
अभी तलक़ ‘दुखिया’ के तन पर,
धोती वही पुरानी जर्जर,
झूल रहे मैले चिथड़े हैं।
धुआँ चिमनियों का उठता है,
आसमान होता है काला,
काग़ज़ में सोया रहता है,
वर्तमान का नया उजाला,
पेड़ कटे, फसलों की खेती,
ईंटों से ही भरी पड़ी है,
भदई से फागुन बिछड़े हैं।
कुछ झोंपड़ियाँ सुप्त पड़ी हैं,
बस्ती में है गहन अँधेरा,
झाँका है प्रतिदिन पूरब से,
उगता सूरज, नया सवेरा,
महलों में सीमेंट घुसा है,
लानों में दूबों की मस्ती,
डीहों पर लेटे चिपड़े हैं।
शिक्षा की मंडी में केवल,
होती है अब कानाफूसी,
ठेके लेने देने में है,
तनिक नहीं कोई कंजूसी,
सूरा-सुराही के चक्कर में,
प्रचलन में बदलाव हुआ है,
शिष्टाचार बिके, बिगड़े हैं।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- अंतहीन टकराहट
- अनगिन बार पिसा है सूरज
- कथ्य पुराना गीत नया है
- कपड़े धोने की मशीन
- करघे का कबीर
- कवि जो कुछ लिखता है
- कहो कबीर!
- कोई साँझ अकेली होती
- कोयल है बोल गई
- कोहरा कोरोनिया है
- खेत पके होंगे गेहूँ के
- घिर रही कोई घटा फिर
- छत पर कपड़े सुखा रही हूँ
- जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
- टंकी के शहरों में
- निकलेगा हल
- बन्धु बताओ!
- बादलों के बीच सूरज
- बूढ़ा चशमा
- विकट और जनहीन जगह में
- वे दिन बीत गए
- शब्द अपाहिज मौनीबाबा
- शहर में दंगा हुआ है
- संबोधन पद!
- सुख की रोटी
- सुनो बुलावा!
- हाँ! वह लड़की!!
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं