अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

जलन

दीपावली के अवसर पर पूरे घर की साफ़-सफ़ाई चल रही थी। सारे जगह की सफ़ाई हो गई थी लेकिन दो बाथरूम साफ़ करने रह गए थे। फर्शी-बर्तन साफ़ करने वाली कामवाली बाथरूम साफ़ नहीं करती थी। पड़ोसन माया दी बोलीं कि सोसायटी की बाई से पूछ कर देखो। वो अच्छे से साफ़ कर देगी।

सुबह नौ बजे सोसायटी में साफ़-सफ़ाई करने वाली बाई झाड़ू लगा रही थी। मैंने उसे आवाज़ लगाई, "इधर आओ न, तुमसे काम है।"

"क्या काम है मैडम?"

"मेरे घर का बाथरूम साफ़ कर दोगी क्या?"

"कर देती मैडम। लेकिन मेरे कू टेम (टाईम) किधर है। दिन भर इतनी बड़ी सोसायटी में झाड़ू लगाना पड़ता है।"

"मुझे दो-तीन लोगों ने बताया तुम उनका बाथरूम साफ़ करती हो। पैसों की चिन्ता मत कर, मैं दूँगी।"

उसने पूछा, "कितना देंगी?"

मैं बोली, "तीन सौ।"

"आजकल तीन सौ में क्या होता मैडम?" बोलकर वह अपने काम में लग गई। मैं घर के अंदर चली आई। थोड़ी देर में उस बाई ने आकर बेल बजाई।

"अब क्या है?"

"मैडम तेरे को बाथरूम एकदम चकचक माँगता न। चलो पाँच सौ देना। कल दोपहर में मैं घर खाने को नहीं जाती। कल मेरा उपवास है। मैं दोनों बाथरूम साफ़ कर दूँगी। हाँ एसिड और टाइल्स ब्रश मँगवा के रखना।"

मैं बोली ठीक है।

वह दूसरे दिन दोपहर में आई। उसने साड़ी के पल्लू से अपने नाक-मुँह को ढक लिया। फिर एक बाल्टी पानी और मग अपने पास रख लिया। मैंने सोचा कि सामने खड़ी रहने पर ठीक से सफ़ाई करेगी। एक कुर्सी लाकर बाथरूम के सामने बैठ गई। 

अरे बाप ये क्या? पूरे बाथरूम में तीखा गंध फैल गया। खड़-खड़ तेज़ आवाज़ झाड़ू की आने लगी। पूरा बाथरूम धुँआ-धुँआ हो गया।

"क्या कर रही हो?"

"एसिड डाला मैडम," बोलकर ऊई माँ. . . देवा-देवा करने लगी।

"क्या हुआ?"

"मैडम! पैर में जलन हो रही है।"

"चप्पल पहन कर काम करना था न?"

"मेरा चप्पल इतना गंदा है, घर के भीतर कैसे लाती।"

मैं बोली, "मेरी चप्पल पहन लेती।"  

मुझे भीतर से अपराध बोध हो रहा था। अपने सुख के लिए बेचारी को तकलीफ़ में डाल दिया।

"टेंसन नहीं लेने को मैडम। मेरा तो काम ही यही है। माँ-बाप पढ़ाया नहीं। क्या करने का? शादी करके भी सुख नहीं। पाँच बच्चे हैं, आदमी कभी काम पर जाता है, कभी नहीं।" वह बोलते जा रही थी और जल्दी-जल्दी सफ़ाई करते जा रही थी। एसिड का छींटा पड़ते झट से बाल्टी का पानी हाथ-पैर पर डाल देती। 

एक-डेढ़ घंटे में तीनों बाथरूम के टाइल्स, दरवाज़े, नल, फ़र्श एकदम साफ़ कर दिए। हाथ -मुँह अच्छे धो। साड़ी के कोने से पोंछते हुये बोली- "मैडम देख लो। काम ठीक हुआ न?"

मैं बोली, "बहुत अच्छा हुआ है इसलिये तो मैं तुमको ही बोली।" और पाँच सौ का नोट उसे थमा दिया। 

वह बहुत ख़ुश हुई। 

"मैडम मेरा लड़का कब से पटाखे खरीदने को बोल रहा था। इस पैसे से कल पटाखे लाऊँगी." कह कर वह चली गई। 

मैं सोच रही थी यह कैसी जलन है! 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं