खोज
काव्य साहित्य | कविता राजकुमार जैन राजन15 Sep 2019
खोजता हूँ
आसमान में कहीं
सम्वेदनाओं के वो बादल
जो बरसें तो आ जाये
पतझड़ में सावन
छा जाए प्यार का मौसम
हमेशा-हमेशा के लिए
सम्वेदना से शून्य
इस भाव भूमि पर
उगने लगे
परम्परा, संस्कृति और संस्कार
की फ़सल
खोजता हूँ
किसी मरुस्थल में
अमृत जल का ऐसा झरना
जिसका जल कर दे
बेजान तन, मन को तृप्त
मौन की दीवारें गल जाएँ
और जंग लगे रिश्तों में
मुस्कराहट छाये
दिलों में महकने लगे
आशा की किरण
खोजता हूँ
धर्म सभाओं में
गुरुओं की ऐसी वाणी
जो दिशाहीन इस जीवन को
नव विहान दे
ऊँची हो गई स्वार्थ की दीवारों को
पिघला दे प्रेम की ऊष्मा देकर
पुलकित हो जाये जीवन!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}