संबोधन पद!
काव्य साहित्य | गीत-नवगीत शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’15 Sep 2020 (अंक: 164, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
शब्दों को संबोधित करता
है, संबोधन पद!
 
वह समूह है,
है समूह से दूर,
चन्द्रप्रभा है,
चंदा है वह, पूर,
स्वयंसिद्ध! निर्धारित करता
है वह अपना, क़द!
 
वह लकीर है,
अमल अलौकिक चिह्न,
वह विराम है,
किन्तु न डाला, विघ्न,
एक नाम है, है अनाम वह,
है वह बहता नद!
 
सजग जाग है
और आग है, धर्म,
वह वाणी है,
वीणा है वह, कर्म,
सब कुछ, लेकिन
कहीं न पाला, मद!
 
चुना हुआ है,
कुशल प्रबन्धक, श्रेय,
सार्थ विजेता,
है पुकार वह, प्रेय,
सरल सुचितई,
निपुण तत्व है, सद!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अंतिम गीत लिखे जाता हूँ
गीत-नवगीत | स्व. राकेश खण्डेलवालविदित नहीं लेखनी उँगलियों का कल साथ निभाये…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
गीत-नवगीत
- अंतहीन टकराहट
 - अनगिन बार पिसा है सूरज
 - कथ्य पुराना गीत नया है
 - कपड़े धोने की मशीन
 - करघे का कबीर
 - कवि जो कुछ लिखता है
 - कहो कबीर!
 - कोई साँझ अकेली होती
 - कोयल है बोल गई
 - कोहरा कोरोनिया है
 - खेत पके होंगे गेहूँ के
 - घिर रही कोई घटा फिर
 - छत पर कपड़े सुखा रही हूँ
 - जागो! गाँव बहुत पिछड़े हैं
 - टंकी के शहरों में
 - निकलेगा हल
 - बन्धु बताओ!
 - बादलों के बीच सूरज
 - बूढ़ा चशमा
 - विकट और जनहीन जगह में
 - वे दिन बीत गए
 - शब्द अपाहिज मौनीबाबा
 - शहर में दंगा हुआ है
 - संबोधन पद!
 - सुख की रोटी
 - सुनो बुलावा!
 - हाँ! वह लड़की!!
 
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' 2020/09/15 08:28 AM
मेरे नवगीतों को साहित्य कुञ्ज में स्थान देने के लिए संपादक मंडल का आभार | साहित्य कुञ्ज की पठनीय सामग्री चेतनता प्रदान करने में सक्षमता रखती है | बधाई |