तू न अमृत का पियाला दे हमें
शायरी | ग़ज़ल चाँद 'शेरी'1 Mar 2019
तू न अमृत का पियाला दे हमें
सिर्फ़ रोटी का निवाला दे हमें।
जिसको पढ़ कर एक हों अहले-वतन
वो मुहब्बत का रिसाला दे हमें।
ढूँढ लें ज़ुल्मत में मंज़िल के निशाँ
या ख़ुदा! इतना उजाला दे हमें।
सीख पाएँ हम जहाँ इन्सानियत
कोई ऐसी पाठशाला दे हमें।
एक दर हों एक दिन जिन का आस्ताँ
ऐसी मस्जिद दे शिवाला दे हमें।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं