वक़्त भी कैसी पहेली दे गया
शायरी | ग़ज़ल चाँद 'शेरी'1 Mar 2019
वक़्त भी कैसी पहेली दे गया
उलझने सौ जाँ अकेली दे गया।
ब्याह बेटी का रचना था हमें
कर्ज़ की ख़ातिर हवेली दे गया।
पढ़ के रेखाएँ वो मेरे हाथ की
और भी खाली हथेली दे गया।
चल दिया वो कह के कड़वी बात यूँ
जैसे मुझ को गुड़ की भेली दे गया।
ख़ार क्यूँ बोते हो उसकी राह में
जो तुम्हें बेला चमेली दे गया।
और करता लालची ससुराल क्या
आग में दुल्हन नवेली दे गया।
ग़मग़लत करने को वो ’शेरी’ मुझे
शायरी जैसी सहेली दे गया
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
ग़ज़ल
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं