अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

माई!

 

“माई, ज़िद छोड़ दे। अब तेरी उम्र नहीं रही कि तू इतनी दूर से पानी लाकर प्याऊ चलाये। मुझे भी काम की वजह से सुबह-सुबह निकलना पड़ता है। अब तू अकेले यह काम मत कर।”

सुवेश ने माई को समझाने की भरसक कोशिश की। लेकिन माई पर तो जैसे कोई धुन सवार थी। 

“तुझे फ़ुर्सत नहीं तो ना सही। मैं यह काम नहीं छोड़ सकती,” सुवेश को चुप करा कलश सर पर रख माई चल पड़ी प्याऊ की ओर। 

हर बढ़ते क़दम के साथ वो अपने अतीत में समाती जा रही थी . . .

“अरे, कोई तो दे दो चुल्लू भर पानी!! बच्चे का मुँह सूखा जा रहा है,” एक व्याकुल माँ, तपते रेगिस्तान में करुण गुहार लगा रही है। लेकिन दूर तक कोई नज़र नहीं आ रहा। 

उसने भागकर आस-पास देखा, शायद किसी ने प्याऊ लगाया हो। लेकिन वह भी नहीं दिखा। हताश माँ करे तो क्या करे!! बच्चे को वहीं छोड़ एक ओर दौड़ पड़ी। काफ़ी दूर जाने के बाद एक घर नज़र आया। गिलास भर पानी माँग लायी बच्चे के लिए। 

लेकिन अफ़सोस कि आते-आते बहुत देर हो चुकी थी . . .

चीत्कार कर उठी थी वो। 

बस, मन ही मन प्रण लिया कि अपने जीते-जी वे किसी को प्यासे नहीं रहने देंगी। अपना एक बेटा खो चुकी थीं वो। अब किसी दूसरे का नहीं खोने देंगी। बस, तब से घर की चौखट के बाहर प्याऊ लगाना शुरू कर दिया था उन्होंने। 

आज जब छोटे बेटे ने मना कर दिया, तब उनका यह प्रण टूटने की जगह और मज़बूत हो गया। चौखट पार कर बाहर पानी का कलश रख दिया। पानी का पुण्य सबसे बड़ा होता है। यह बात माई जान चुकी थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

विजय विक्रान्त 2023/06/24 07:17 AM

बहुत सुन्दर लघुकथा

पाण्डेय सरिता 2023/06/10 12:14 PM

ओह! अति संवेदनशील कहानी.....

रश्मि लहर 2023/06/10 11:41 AM

बहुत ही अच्छी लघुकथा! बहुत बहुत बधाई!

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं