अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

रश्मि विभा त्रिपाठी ‘रिशू’ – 005

 

1.
बनके दूब
पत्थरों पर उगी
औरत ख़ूब। 
2.
सिंदूर, हिना, 
हाँ! जी सकती थी मैं
इनके बिना। 
3.
ऐसे बे-तौर
मुझे क्यों विदा किया
जी लेते और! 
4.
माँग ये सूनी
उसके जीते जी की
सिन्दूर ख़ूनी। 
5.
गन्दा मज़ाक
आज के दिन शादी
कल तलाक़। 
6.
नथनी, लौंग, 
चूड़ी, बिंदी, बिछिया
हो गए ढोंग। 
7.
लाकर बहू
घरभर पी गया
उसका लहू। 
8.
मीरा या सिया
दुनिया ने स्त्री को तो
दुख ही दिया। 
9.
चुटकी भर
सिंदूर मेरे लिए
हुआ ज़हर। 
10.
क्या देता साथ
ख़ून में डूबे हुए
उसके हाथ। 
11.
नहीं मामूली
मंगलसूत्र बना
मुझको ‘सूली’। 
12.
पूरी आबादी
सोचती-अमीरी का
उपाय शादी! 
13.
नहीं पहना
शादी का चूड़ा फिर
ख़ून से सना। 
14.
बर्बाद हुआ
बेटी ब्याह के पिता
शादी है जुआ। 
15.
‘चाँद’ पूजतीं
स्याह रातों से तो भी
स्त्रियाँ जूझतीं। 
16.
बनके दूल्हा
बेटा दहेज़ लाया
तो जला चूल्हा। 
17.
एक सिन्दूर–
किसी की माँग सजा
किसी को ‘सज़ा’। 
18.
उठा जनाज़ा! 
एक डोली के लिए
ये खामियाज़ा? 
19.
नया चलन
कौन निभाता अब
सात वचन? 
20.
स्त्रियों ने माना–
एक ‘चाँद है और!’
तो क्यों न ठौर? 
21.
तलवे छिले
काँटों भरे रस्ते ही
स्त्रियों को मिले। 
22.
धधकी छाती
अंगारों के सिवा क्या
औरत पाती? 
23.
स्त्रियों को डर
जंगल के भेड़िए
आए शहर। 
24.
क्या उपेक्षा से
पाओगे मनमाना? 
नहीं! स्वेच्छा से। 
25.
कहाँ ठिकाना
अकेली स्त्री पे सब
साधें निशाना। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

15 अगस्त कुछ हाइकु
|

आओ मनायें सारे मिल के साथ दिन ये शुभ  …

28 नक्षत्रों पर हाइकु
|

01. सूर्य की पत्नी साहस व शौर्य की माता…

अक्स तुम्हारा
|

1. मोर है बोले मेघ के पट जब गगन खोले। …

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

कविता - हाइकु

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं