अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विद्रोह

 

कपूर दंपती की नौ वर्षीय बेटी दोपहर को अचानक आई और सुबकने लगी। मैंने प्यार से पूछा, “क्या बात है पिंकी क्या हुआ?” 

सिसकती सी वह बोली, “माँ रो रही है . . .” 

बड़ी हैरानी हुई पूछा, “क्यों?” 

“पिताजी ने उन्हें मारा . . .” धीरे से वह बोली। 

“क्या . . .?” मेरी हैरानी बढ़ती जा रही थी। पूछा, “तुमने खाना खाया?” 

“नहीं . . .” उसकी आँखों में कातरता के भाव थे। मैं उसे रसोई में ले गई और खाना खिलाया। अगले सप्ताह वह सवेरे ही आ गई और रोती हुई बोली, “आंटी, पिताजी ने रात को माँ को बहुत मारा। घर से निकाल दिया। रात भर वह सीढ़ियों के नीचे ही रही . . .” 

मैं स्वयं को रोक ना पाई। अगले दिन उनके घर गई। बातों ही बातों में प्रश्न किया कि आप मारपीट क्यों बर्दाश्त करती हैं? आप की इकलौती बेटी के मन मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ेगा आपने कभी सोचा है? 

“सोचना क्या है बहन जी? बचपन में अपनी माँ को पिताजी से पिटते हुए देखती थी। तो महसूस होने लगा कि शायद यह भी दिनचर्या का ही एक अंग है। शादी के बाद अपने पति की मारपीट पर कुछ आश्चर्य नहीं हुआ। अब पिंकी यह सब देखती है तो भविष्य में होने वाले इसी व्यवहार के लिए तैयार तो रहेगी।” 

मुझे घोर आश्चर्य हुआ, “कमाल करती हैं आप भी। बेटी को अन्याय का विद्रोह करने, अनुचित कार्य का प्रतिरोध करने की शिक्षा के बजाय उसे दब्बू, डरपोक बना रही हैं। यह कौन सा ज्ञान दे रही है?” 

कुछ दिनों बाद वे दूसरे मोहल्ले में रहने चले गए। एक दिन वे किसी समारोह में मिले। उत्सुकतावश पूछ लिया, “क्या अब भी आपके पहले जैसे मारपीट . . . ?” 

“नहीं, अब वे काफ़ी बदल गए हैं,” उनके चेहरे पर प्रसन्नता के भाव थे। “उस दिन आपकी बातें पिंकी सुन रही थी। अगली बार जब पति ने मुझ पर हाथ उठाया तो पिंकी ने लपक कर उसे बीच में थाम लिया और बोली, ‘पिताजी बहुत हाथ उठा चुके हैं आप माँ पर। अब अत्याचार नहीं चलेगा। भविष्य में अगर आप ने हाथ उठाया तो मैं और माँ इस घर में नहीं रहेंगे या आप को इस घर से जाना पड़ेगा . . .’ 

“पिंकी के चेहरे पर क्रोध और आवेश के भाव देखकर पति हक्के-बक्के रह गए। फिर उनका हाथ नीचे चला गया और पश्चाताप के भाव उभरने लगे। बस उसके बाद उन्होंने मुझ पर हाथ उठाना बंद कर दिया।” 

एक सुखद आश्चर्य हुआ। पिंकी के भीतर विद्रोह की चिंगारी का जन्म हो गया था जो अत्याचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने में समर्थ थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

रश्मि लहर 2023/06/15 10:27 AM

लाजवाब सृजन!

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं