अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अंत

न्याय जहाँ पर नपता हो
अन्याय जहाँ पर बँटता हो
रण को सभी लालायित हों
ज्ञानी विवेक से बाधित हों 


भू के विध्वंस को तत्पर हों
सब रक्तपिपासु-अनुचर हों
विद्या का पाठ नदारद हो 
हिंसा से हृदय लबालब हो
कांति सूरज की धुँधली हो
तम की छाया कुछ उजली हो
प्रताप जहाँ का लज्जित हो
सत्ता दंभी, मद-सज्जित हो, 
भूपति वहाँ का जड़ होगा 
शोषित एक-एक कण होगा, 


निश्चित ही जगह अधम होगी
जनता की आँखें नम होंगी 
विषदंत लगा हो, जिस जड़ में 
वह वृक्ष विशेष का अंत होगा।


राहों में शूल बिछे होंगे 
पत्थर के फूल बिके होंगे 
अंबर सूखा सड़ता होगा 
धरती पर ख़ून पड़ा होगा, 
घुट के मानवता मरती होगी
सब कार्य ईर्ष्या करती होगी
ना प्रेम का कोई घर होगा
ना पुरुष विशेष अजर होगा
उड़ने पर भी पाबंदी होगी 
पाताल खगों का घर होगा


उस मिट्टी में यम उपजेगा 
औ' कालकूट-सा तम होगा 
पंथ विभाजित होंगे जिस दिन
उसी क्षण विशेष का अंत होगा।


स्त्री की दशा कुछ कंपित हो
जड़ ही घर की विध्वंसित हो
नारी-रक्षा अधरों में हो
छल-कपट बसे नगरों में हो
बालक के हाथ ना रोटी हो 
पालक की रोज़ी खोटी हो, 
तृष्णा का घना सवेरा हो 
कथनी ऐसी 'सब मेरा हो’
आतंक का चेहरा बिकता हो
जन समर विशेष में पुख़्ता हो


वहाँ वर्षा अश्रु की होगी 
माँ पीड़ित हो, रोती होगी
जहाँ मर्यादा का मान ना हो
उस देश विशेष का अंत होगा ! 
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं