अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बदलाव (मनोशी चैटर्जी)

ज़िंदगी चलती जाती है। हर साल कुछ नयापन सा लिये होता है, हर किसी के लिये, मगर मेरे लिये नहीं। कभी कुछ नया सा आता है और फिर उसी पुराने रास्ते पर चलने को मजबूर कर चला जाता है अपना नयापन वापस अपने साथ लिये। पिछले साल जो किया, वही इस साल भी, उसके पिछले साल भी, और उसके भी। हाँ कुछ अगर बदला है तो भौगोलिक स्थिति बदली है। पुराना शहर कभी नये में बदलता है और कभी पुराना घर नये में। मगर ज़िंदगी जैसे इसी जमाव में खुश है। इत्मीनान आराम की ज़िंदगी का आदी हो जाता है इंसान। बदलाव चाहता है पर फिर नयेपन से घबराता भी है। नींद और ऐसी सोचों का पुराना रिश्ता है। सुबह अलार्म की आवाज़ से नींद खुलती है। मशीन की तरह उठ कर अपने आप ही पैर किचन की ओर बढ़ जाते हैं, चाय बनानी है, रमेश के कपड़े इस्तरी करने हैं, मुन्नी को तैयार करना है, और खुद आफ़िस जाना है। ज़िंदगी है, वही पुरानी, आराम कहाँ है।

 
आज मिस्टर मेहरा का फ़ेयर्वेल था। रिटायर हो गये हैं। अब घर पर आराम होगा, कह रहे थे। बहुत खुश दिख रहे थे। मगर आखें छलक भी रही थीं। बदलाव आ रहा है ज़िंदगी मॆं उनके, तो खुश हैं कि दुखी कहना मुश्किल है। मैं रो पड़ी थी। मेरे आफ़िस जाइन करने से लेकर आज तक मिस्टर मेहरा ही ने मुझे सब कुछ सिखाया। बड़े भाई की तरह ही हमेशा डाँटा, समझाया। कुछ खाली पन हो गया है अब यहाँ। मगर ज़िंदगी चलती रहती है। कुछ भी नहीं बदलेगा। कुछ दिनों से यही सवाल खाये जा रहा है, क्या कुछ नहीं बदलता? बोर हो चुकी हूँ इस ज़िंदगी से। लगता है कभी कभी कि एक ज़ोरदार कुछ हो कि मायने बदल जायें ज़िंदगी के। मिस्टर मेहरा की जगह खाली हुई है। कल उनकी जगह कोई और आ रहा है, सुना है कि चयन तो हो चुका है। खैर, कोई भी हो, ज़िंदगी वही रहेगी।

कुछ बदलाव आये हैं। मैं ज़्यादा सजने सँवरने लगी हूँ आजकल। कोई कह रहा था आजकल ज़्यादा खुश भी दिखती हूँ। आजकल सब कुछ अच्छा लगने लगा है। रोज़ सुबह उठना बुरा नहीं लगता। ज़िंदगी बदल रही है या बदलाव का ढोंग है पता नहीं। पर नयापन अच्छा लग रहा है।

आज मुन्नी से मिलने का दिन था। कोर्ट ने सप्ताह में एक ही दिन मिलने के लिये दिया है। सच बदल गयी है ज़िंदगी। अकेले रहना आसान नहीं। ज़िंदगी गवर्मेंट के क्वाटर्स की पुरानी एकरंगी दीवारों से बदल कर चमकते फ़्लैट की दीवारों की ओर रुख़ करने की कोशिश में बदरंग तो नहीं हो गई? मुन्नी से मिलने की आस में ही सप्ताह गुज़र जाता है। एकदम नया रंग है ज़िंदगी का। मगर बदलाव कहाँ है। भरेपन में भी खालीपन था और खालीपन में भी खालीपन है। अभी भी वही है ज़िंदगी। चल रही है। सुबह उठना, अपने लिये चाय बनाना नहीं बदला और न ही आफ़िस जाना। हाँ, भूगोल फिर बदला है, आफ़िस की चारदीवारी बदली है, घर बदला है। मगर और सब कुछ वही है। ज़िंदगी इस मोड़ पर आ कर पीछे ताक रही है। सच कुछ भी तो नहीं बदला।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल

लघुकथा

कहानी

कविता

कविता - हाइकु

दोहे

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं