बहार
काव्य साहित्य | कविता दिव्या माथुर29 Nov 2007
पेड़ों की
शीतल छाँव तले
यौवन था
जहाँ भी पाँव पड़े
अल्हड़ कलियाँ
यूँ शर्माईं
घूँघट में
छिपा लिये चेहरे
भँवरे थे
फूलों को घेरे
तितलियाँ लगातीं
सौ फेरे
कलकल करता
ठंडा पानी
कू कू करती
कोयल रानी
पपीहे ने पुकारा
मचा शोर
होकर विभोर
नाच उठे मोर
छा गई घटा
मनचली भली
लाल सुनहरी
साँझ ढली
लो आज गई
तन मन बुहार
झीनी भीनी सी
इक फुहार
फूलों से लदे
एक झूले में
लो सजी धजी
आई बहार
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं