अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ब्रेक

पिता को पत्र लिखे पंद्रह से भी अधिक दिन हो गए थे, किंतु अब तक उनका मनीऑर्डर नहीं आने से राजन पिता की इस सुस्ती पर मन-ही-मन कुढ़ रहा था।

“हुँह,  कहते थे, बेटे तुम तनिक भी चिंता मत करना। चाहे जैसे भी हो, मैं तुम्हें पढ़ाऊँगा अवश्य ज़मीन-जायदाद बेचकर भी तुम्हारी पढ़ाई के लिए ख़र्च जुटाऊँगा। और हालत यह है कि, जेब ख़र्च के लिए भी पैसे भेजने में सिरदर्द कर रहे हैं।” 

अन्यमनस्क-भाव से कमरे में ताला लगाकर जैसे ही वह मुड़ा सामने पोस्टमैन को देख उसकी बाँछें खिल गई। उसने झटपट मनीऑर्डर के रुपये लिये और प्रसन्नता से सीटी बजाता हुआ सड़क पर निकल आया।

मन-ही-मन उसने कार्यक्रम भी तय कर लिये। सबसे पहले तो ‘अनामिका‘ में भोजन करेगा। फिर शाम को दोस्तों के साथ रीजेन्ट चलेगा। संयोग से आज ही अमिताभ की फ़िल्म लगी है। ब्लैक में टिकट लेकर ही सही, लेकिन फ़िल्म वह आज ही देखेगा।

अचानक फुटपाथ पर एक कृशकाय मानव-आकृति को देखकर वह ठिठक गया। उसका पूरा शरीर हड्डियों का ढाँचा नज़र आ रहा था। फुटपाथ पर बैठा वह बड़े जतन से ऊँगलियों पर हिसाब करता हुआ पैसे गिनने में व्यस्त था। किंतु राजन के पैरों के आहट मिलते ही वह सचेत हो गया और टकटकी लगाकर उसे ही देखने लगा। उससे आँखें मिलते ही राजन सिहर उठा। उसके पूरे शरीर में झुरझुरी-सी फैल गई।
उस दुर्बल आकृति से नज़र फेरकर झटके से वह आगे बढ़ ही जाना चाहता था कि तभी उस व्यक्ति ने क्षीण स्वर में उसे आवाज़ लगायी- “बाबूजी..... बाबूजी.....।”

राजन प्रश्नवाचक दृष्टि से उसकी ओर देखते हुए पूछ बैठा- “क्या है ?‘‘ 

“बाबूजी,’उसने दीनता से अपने मैले चिकट अंगोछे से मुड़ा-तुड़ा मनीऑर्डर फ़ॉर्म निकाला और उसकी ओर बढ़ाते हुए कहा- “बाबूजी, मेरा बेटा श्रीरामपुर में पढ़ता है, पिछले दिनों उसका पत्र आया है..... उसे पैसे की आवश्यकता है.... ये पैसे मैंने उसे भेजने के लिये जुगाड़ किये हैं.... जरा इस फारम को.....।”

आगे के शब्द को वह साफ़-साफ़ नहीं सुन पाया। उसकी आँखों के आगे अपने बूढ़े पिता का निस्तेज चेहरा टँग गया था।
 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

दोहे

कविता

बाल साहित्य कहानी

लघुकथा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं