हृदय के विचार
काव्य साहित्य | कविता नवल पाल प्रभाकर30 Jan 2016
आज मेरी सीमाओं का
बाँध सा टूटा जाता है।
उफन-उफन कर यूँ समुद्र
लहरों में बिखर जाता है।
इसके साथ में आने वाले
लाखों शंख अगिनत सीपी
धूमिल होकर आँखों आगे
अँधेरा-सा छा जाता है।
उफन-उफन कर यूँ समुद्र
लहरों में बिखर जाता है।
नीले आसमान की भाँति
मन नदी में बढ़ कर पानी
किनारों के ऊपर चढ़ जाए
किनारा पक्का टूट जाता है।
उफन-उफन कर यूँ समुद्र
लहरों में बिखर जाता है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
सांस्कृतिक कथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं