करते हो कोशिश
काव्य साहित्य | कविता रचनासिंह ’रश्मि’1 Mar 2019
तुम करते हो
कोशिशें बहुत
मेरे जिस्म को
छूने की फुसलाकर
बहकाकर सहलाने की
निगाहों से उरोजों को
मसलते रहे
चीर हरण कर हर रोज़
कौमार्य भंग कर
भोगते रहे
ना पूछी जाति मेरी
बस मुझे भोगने की
वस्तु मानते रहे
पल पल मारते रहे
काश! कोशिश करते
छूने को कोमल मन मेरा
काश!! छू पाते
रुह के अहसास..
समझ पाते तन मे
प्यार की गहराई,
त्याग और अच्छाई
क्यों मनाते? तृप्ति
क्या तुम्हारा
पौरुष,अंहकार
सिर्फ स्त्री को
काम वासना
तृप्ति का साधन
समझ भोगते हो
मत भूलो
योनिद्वार से ही
जन्म तुम्हारा!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
साहित्यिक आलेख
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं