खट्टे अंगूर
कथा साहित्य | लघुकथा संजय पुरोहित2 Jun 2016
लोमड़ी कूदी। फिर कूदी। फिर फिर कूदी। अंगूर तक नहीं पहुँच पाई।
चिढ़ कर बोली, "अंगूर खट्टे हैं।"
फिर एक गधा आया। अंगूर देखे। वह उछला। एक झपट्टे में अंगूर के गुच्छे को मुँह में भर लिया। अंगूर वाकई खट्टे थे।
गधे के मुँह से निकला, "अंगूर खट्टे हैं!"
लोमड़ी दूर से देख रही थी। हँस कर बोली, "गधा कहीं का।"
गधा गंभीरता से सोचने लगा।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
लघुकथा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं