परिंदे
काव्य साहित्य | कविता अनिल खन्ना15 Jan 2020 (अंक: 148, द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)
मन के पिंजरे में बंद
ख़्वाहिशों के परिंदे
रह-रह कर
बाहर निकलने को
छटपटाते हैं,
शोर मचाते हैं,
पिंजरे की सलाखों से
सर टकराते हैं,
आख़िर में
पिंजरे के सीमित
दायरे को ही
दुनिया समझ कर
चुप हो जाते हैं।
खोल दो
अपने
पिंजरों के
दरवाज़ों को,
फैलाने दो पंख
परिंदों को,
शायद
इनमें से
कोई एक
आसमानों की बुलंदियाँ
छू जाए
या
क्षितिज के पार
निकल जाए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं