अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सज़ा (समितिञ्जय शुक्ल)

उसे दंड दिया गया 
आँखों पे काली पट्टी बाँध गिरा दिया गया 
तहखाने में अँधेरे घोर, हाथ बाँध 
विवश किया गया उसे पकड़ने के लिए 
रस्सी ज्ञान की खींच, दरवाज़ा खोलने के लिए,
कभी पूँछ तो कभी फन 
आ जाता उसके हाथ 
कि सकपका जाता, नहा जाता पसीने में 
फुफकार सुनते ही कोने-कोने से,
अँधेरे में लपकते उसके तरफ़ 
कल्पना के सर्प, कि बैठ झट वो चुक्की-मुक्की
थरथर काँपते 
वही कहीं अँधेरे कोने में दुबक!
“हाँथ बँधे हैं तो मैंने पकड़ा कैसे?
फिर आँख बंद से ही तो अँधेरा सारा..!”
आते ही अंतर्ज्ञान क़ैदी फिर उठता भन्ना
हाथ खोलने का प्रथम करता यत्न
“हाथ खुले तो आँख खुले”
वो बोलता मंत्र, 
ढूँढ़ता है कोई दीवाल, रगड़ जिसपे काट सके फाँद
पीछे कई क़दम दौड़ता बहुत देर
कि गिरता है थक हार, 
नहीं मिली कोई दीवार!
ज़मीन पे ही रगड़ता है उल्टा पड़ा
फँसाए हाथ पे हाथ, 
आते ही नए विचार 
कि रस्सी घिस जाए किसी तरह, वो हो जाए आज़ाद 
गड्ढा बड़ा एक क़ब्र सा बन जाता है आप
थक जाता वो आख़िर वर्षों की मेहनत से,
पर हाथ बँधे ज्यों की त्यों  
आँख मूँदता है वहीं गड़े-गड़े, चाहता थोड़ा आराम,  
कि फिर सज़ा मिलती है उसको नींद हराम की 
गड्ढे से सरककर नीचे 
एक दूसरे तह तहखाने में जा गिरता धड़ाम!


रस्सी तोड़ने के चक्कर में  
क़ब्र खोद!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं