अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ठूँठ होते पहाड़

जनतंत्र नहीं, भीड़तंत्र के
सुबह की काली किरनें
समाज की मुख्य धारा से विच्छिन्न
अंतिम आदमी को
जोड़ने के बहाने अब
पहाड़ की आदिमजात बस्तियों में उतरती है
जहाँ पवित्र आत्माओं की खाल से
अपने चेहरे ढँककर
अपने सड़े कंधों पर गरजमंद
स्वयंसेवी संगठनों को ढोते हुए
विकास के गांधीवादी संस्करणों में
अपने को बदलने का नाटक करते
पहाड़ की भाषा में बोलते
पहाड़ियों के ढंग को ढोंग-से सहते हुए
भेड़िये
अपने नुकीले पंजों से
पहाड़ की देह नोंचते हैं
और जंगल के हरे सैलाब
पंजीकृत मुहरों तले
उन दहानों तक ठेलते हैं
जिसे लपकने वहाँ
विकासदूतों की लंबी कतार
इंतजार में खड़ी रहती है।

 

पहाड़ की छाती पर
दर्जनों योजनाओं की कीलें ठोंकते
बजट और फाइलों के काले अक्षरों में
विकास का परचम लहराते
मुखौटे को भी
सुनसान माँझीथान‘ में पहाड़ अगोरते
वनदेवता चुपचाप सहते रहते हैं।
ठूँठ होते पहाड़ की
विरासत में अब बचा ही क्या है!
थिगड़ों में लिपटे

 

लगातार -

 



जंगल में मौत के ‘आईस-पाईस‘ का खेल खेलते
पहाड़ियों का ठिंगना जीवन,
सूदखोर महाजनों के बिस्तरों पर
सपनों के पत्थर तोड़ती
उनसे अपने पेट साजतीं
पहाड़नों की करूण गाथाएँ,
                   अंधेरे गेहों में
                   बीमार, लाचार वृद्धाओं की दंतकथाओं में
                   सपने बुनते नंगे पहाड़ी बच्चे,
उबासी में रंभाते माल-मवेशियों के अस्थि-पंजर
और पहाड़ की पतझड़-सी काया पर
घुमते रेतीले वबंडरों के छजनी
(इसके अलावे यहाँ बचा ही क्या है अब!)

 

मैं ठिठकता हूँ
पहाड़ के पक्ष में बने
कानून की धाराओं से
और, पूछता हूँ स्वयं से -
कि वन संरक्षण अधिनियमों के
दलदल में हाँफते पहाड़ के
सुख, स्वप्न और भविष्य क्या हैं ?
दिन-दिन लुप्तप्राय हो रही इन
जनजातियों के सच में
कोयला होते आँकड़ों का अभिप्राय क्या है ?
या समय की मुर्दागाड़ी में
लदकर संग्रहालयों में
सज जाने का कोई
चिर-प्रतीक्षित सपना है,
या, दुःखों के अंतहीन जंगल हैं
पहाडियाँ की आँखों में ?
क्या है ठूंठ होते पहाड़
के वंश-बीज में ?

‘मांझीथान’ - पहाड़ियों के देवस्थल।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

पुस्तक समीक्षा

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं