विधवा
काव्य साहित्य | कविता - हाइकु निलेश जोशी 'विनायका'1 Nov 2020
1.
विधवा नारी
जीवन की कहानी
होती लाचारी।
2.
होता जीवन
हर पल संकट
निर्जन वन।
3.
यौवन आस
ना रंग रूप पास
अबुझ प्यास।
4.
तप्त हृदय
लिपटा श्वेत वस्त्र
विधवा हाय।
5.
कपटी जग
देखता अवसर
लेता है ठग।
6.
जीना दूभर
जो लगाता लाँछन
मन में डर।
7.
ज़हर पीना
समान है लगता
वैधव्य जीना।
8.
कलंक सहे
रहकर जीवित
किससे कहें।
9.
चलती लाश
बन जाता जीवन
होती हताश।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
कविता - हाइकु
कहानी
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}