अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अनकहा सा

 

कब कहाँ कैसे सब छूटता चला गया, कुछ पता ही नहीं चला। 

याद है जब वह पहली बार इस दुकान पर आयी थी। छोटी सी फ्राक और दो चोटी में कूदती रहती थी चारों ओर। 

सारे लोग अनजाने थे। 

कब बिटिया से दीदी, आंटी और कब दादी बन गयी पता ही नहीं चला। 

कैसे बदल रहे होंगे वो पल जब वो बदल रही होगी, ना याद है ना ही याद करना है। 

पहाड़ों से आज भी झरना पूरे वेग से बहता है। आज भी पानी से वही मीठी ख़ुशबू आती है। पर जो सौन्दर्य बचपन में नज़र आता था वो नहीं आता। कितनी अभ्यस्त हो जाती हैं आँखें। 

ट्रेन की आवाज़ सुन मुँह पर अंगुली रख सीटी बजाना। उड़ते जहाज़ देख ताली बजाना, पतंगों के पीछे दौड़ना। 

सब कुछ होता है आज भी पर न ट्रेन, न पतंग, न जहाज़ अपनी अनुभूति करा पाते हैं। 

अचानक घास के ऊपर से हवा मुस्कुराती हुई गुज़र गयी। 

तन्द्रा टूटी—सामने लैम्पपोस्ट के किनारे बैठा लड़का आज भी उदासी की चादर लपेटे बैठा था। 

पता नहीं लोग क्यों ख़ुशियों से ज़्यादा ग़मगीन दिखना चाहते हैं। सुबह जो ख़ुशियाँ बिखेरता सूरज मुस्कुरा रहा था शाम अपनी थकी चादर में सारी रोशनी बाँध उन पहाड़ों के पीछे सो गया। 

सोचती हूँ कल से चाय बेचूँ ही नहीं, पर रात चूल्हे पर पकाऊँगी क्या? 

पहाड़ों से रात लुढ़कती हुई आ रही है सोना चाहती हूँ पर, कई दिनों से नींद बीमार सी है। 

काश! सबकी बातें मान शादी कर ली होती तो आज बच्चे अपने बच्चों के साथ खेल रहे होते। 

जीवन में नहीं चाहिए था कोई बंधन, बस अकेली चलती रही। 

ऊँचे दरख़्तों से उतर आती हैं कुछ “यादें” . . . 

कुछ धुँधले से चेहरे . . .

माँ-बाप का सिर्फ़ झगड़ने वाला प्यार। हर बात में अहम की “बू” सिर्फ़ दिखावे वाली ज़िन्दगी। 

उसकी तो किसी को फ़िक्र थी ही नहीं। 

बस शान और दिखावे की दुनिया। 

अच्छा ही हुआ वो घर से भाग कर यहाँ आ गयी। क्या ख़ून के रिश्ते ही सिर्फ़ अपने होते हैं? चाहे हमारी उपस्थिति उनके लिए शून्य हो? 

इन पहाड़ों ने न जाने कितने प्यार और अपनेपन के रिश्तों से बाँधा है। 

अहा! एक बन्धनमुक्त एहसास चलो अब अपनी अव्यक्त हसरतों के तकिये पर चैन की नींद ले लूँ। 

सुबह चाय की दुकान जो खोलनी है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं