चिड़िया
बाल साहित्य | बाल साहित्य कविता मईनुदीन कोहरी ’नाचीज़’15 Oct 2021 (अंक: 191, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
चूँ - चूँ चीं - चीं करती चिड़िया।
सब के मन को भाती चिड़िया॥
फुदक - फुदक कर उड़ती चिड़िया।
नहीं पकड़ में आती चिड़िया॥
सुन्दर - सुन्दर पंखों वाली।
तिनका चुन- चुन लाती चिड़िया॥
फर्र- फर्र फुर्र - फुर्र उड़ती चिड़िया।
दाना चुन - चुन लाती चिड़िया॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
बाल साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं