दिल मिलाकर देखिए
काव्य साहित्य | कविता मुकेश बोहरा ’अमन’15 Feb 2022 (अंक: 199, द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)
दूरियाँ टूटेंगी आख़िर।
दिल मिला कर देखिए॥
रास्ते सारे खुलेंगें,
हाथ मिला कर देखिए॥1॥
बात से ही बात बनती,
बात से मुलाक़ात बनती।
ग़ैर से एक बात का तुम,
हौसला कर देखिए॥2॥
बेड़ियाँ दिल की सभी फिर,
टूट कर पाँवों गिरेगी।
एक बार बस एक बार तुम,
खिलखिला कर देखिए॥3॥
अब अँधेरे नहीं टिकेंगें,
दीप के त्यौहार आगे।
मन ही मन में दीप सुन्दर,
झिलमिला कर देखिए॥4॥
मेहँदी रंग लायेगी वो,
हाथ पर जम जायेगी वो।
दोस्ती का, प्यार का तुम,
सिलसिला कर देखिए॥5॥
छोड़िए सब तामझाम और,
दिल पर आए बोझ सारे।
‘अमन’ बनेगा दोस्ताना,
हौसला कर देखिए॥6॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
बाल साहित्य कविता
गीत-नवगीत
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं