मेरा सबसे प्यारा तिरंगा
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता अशोक पटेल ‘आशु’15 Jan 2024 (अंक: 245, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
मेरा सबसे प्यारा तिरंगा
भारत की शान बढ़ाता है
सबसे ऊँचा, न्यारा तिरंगा
आसमान पर फहराता है।
तीन रंग का है, ये तिरंगा
अपना, प्रतीक बताता है
केसरिया सफ़ेद हरा इसमें
सब रंग परिचय कराता है।
केसरिया ये कहता तिरंगा
त्याग, बलिदान, बताता है
सफ़ेद हरा भी कहता कुछ
शान्ति हरियाली से नाता है।
हमसे है कुछ कहता तिरंगा
राष्ट्र-प्रेम का पाठ पढ़ाता है
मातृभूमि है सबसे सर्वोपरि
यह हरदम, याद कराता है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं