दूर गये पिया-परदेसिया
काव्य साहित्य | कविता अशोक पटेल ‘आशु’15 Jun 2024 (अंक: 255, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
चमके बिजुरिया, गरजे बदरिया
बिन साजन के हिय-हूक लगाए
कुहके कोयलिया, बोले पपिहरा
प्रीत-पिया के यह संदेशा सुनाए।
दूर गये जब से पिया-परदेसिया
सजनिया घर में आँख बिछाए
प्रवासी पंछी तो लौट चले हैं
पर सजना क्यों नहीं लौट आए।
झाँके झरोखे से विरहिणी सजनी
चौखट को, बार-बार निहारे है।
उमड़-घुमड़ कर, यह बदरा बैरी
क्यों इतना बरसे, आँगन द्वारे है।
बिजुरिया चमके, बदरिया बरसे
पिया के मिलन की, याद सताए
न जाने कब आएँगे, यह साजन
सोच के यह नयन, नीर बरसाए।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
किशोर साहित्य कविता
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं