अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

ऑक्सीजन

चार वर्षीय आदि देख रहा था घर में अफ़रा-तफ़री का माहौल था। उसने मासूमियत से अपनी माँ से पूछा, "माँ, ये ऑक्सीजन क्या होती है?"

माँ समझ रही थी वो ये क्यों पूछ रहा है। उसके दादा जी को कोरोना हुआ है और ऑक्सीजन की ज़रूरत है जो मिल नहीं रही। उसके सवाल सुनकर अंजू सोचने लगी, "वर्षों से हम साँस लेते हैं लेकिन कभी नहीं सोचा एक दिन साँस लेने के लिए ऑक्सीजन ही नहीं मिलेगी।"

इतने में छोटा आदि फिर बोला, "बताओ ना माँ कैसे बनती है ऑक्सीजन?" 

अंजू ने उसे समझाया, "बेटा ऑक्सीजन एक गैस है और साँस लेने के लिए उसकी ज़रूरत पड़ती है। जब पेड़ साँस लेते हैं ना तब ऑक्सीजन छोड़ते हैं वो ही हमें मिलती है, इसलिए पेड़ लगाने चाहिएँ।"

इतने में पापा आ गए और सर पकड़ कर बैठ गए कि कहीं ऑक्सीजन नहीं मिली। कुछ देर बाद दादा जी के प्राण-पखेरू उड़ गए। 

आदि अपने पापा को पकड़कर बोला, "पापा आपने पेड़ नहीं लगाए ना इसलिए दादा जी साँस नहीं ले रहे; मैं आपके लिए बहुत सारे पेड़ लगाऊँगा फिर आप हमेशा साँस लेते रहोगे।"

आदि की मासूमियत भरी बात सुनकर उसके पिता की आँखों से झर-झर आँसू बह निकले और वो अपने पिता की अंत्येष्टि की तैयारी करने लगे।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

पाण्डेय सरिता 2021/06/15 07:46 PM

बहुत बढ़िया

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

लघुकथा

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं