पहली बार
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता डॉ. संजय कुमार1 Sep 2023 (अंक: 236, प्रथम, 2023 में प्रकाशित)
बैलगाड़ी पर चढ़ कर,
पहली बार देखा गाँव।
खींच कुँए का ठंडा पानी,
पहली बार धोये पाँव।
सुबह-सवेरे घंटी बजती,
गाँव के विद्यालय में।
कीर्तन का स्वर गुंजित होता,
रोज़ शाम शिवालय में।
बिरजू काका के घर के आगे,
देखा टीला पुआल का।
नदी किनारे मुंडन होता,
ढेर लगता बाल का।
पहली बार चला पगडंडी
और खेतों की मेड़ों पर।
स्वाद चखा कच्ची अमिया का,
चढ़ा आम के पेड़ों पर।
दादा जी को देखा मैंने,
हुक्का पीते पहली बार।
छोटे-छोटे इन पेड़ों पर,
लदे पपीते पहली बार।
पहली बार देख रहा था,
फैली इतनी हरियाली।
मन को मेरे मोह रही थी,
उगते सूरज की लाली।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
साहित्यिक आलेख
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं