अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

पिता

 

मेरे जनक मेरे जन्मदाता
मेरा फ़रिश्ता मेरा आसमां। 
करूँ समर्पित तुम्हें भाव अपने
करती रहूँ मैं चरण वंदना॥
 
मेरे गुरु मेरी प्रेरणा, 
मेरे नियंता, पथप्रदर्शक मेरे। 
सँवारा मुझे तुमने है पापा 
शिल्पी हो मेरे जीवन के पापा॥
 
आज फिर वही लौटी हूँ
उन स्मृतियों की छाँव में
गुज़ारे हैं जो पल 
तुम्हारे संग पापा॥
 
मेरी ख़ातिर प्रतिपल प्रतिक्षण 
रहते थे जो सदा खड़े। 
देखा उनको आज मैंने जब
बेसुध मूर्छित पड़े हुए॥
 
देख पिता को मूर्छित ऐसे
स्मृतियों में हम लीन हुए। 
तैरने लगी यादें एक से एक
बहते नयनों की जलधारा में॥
 
देखकर उनको उर मेरा 
उस पल कैसा व्याकुल था। 
भागी उनकी तरफ़ दौड़कर
एक क़दम अब सौ पग था॥
 
पड़े थे वह बेसुध चित होकर
चेतना भी अब जाती रही। 
सँभाल रहे थे उनको दोनों
बनकर भुजाएँ अग्रज मेरे॥
 
हाल पिता का पूछा जब, 
बोले अग्रज व्याकुल न हो। 
दशा जो भी है पिता की
किन्तु उनको जाने न देंगे॥
 
ऐसे में उस कठिन घड़ी में
विपत्ति और आन पड़ी। 
उपचार की ख़ातिर भटक रहे थे, 
किन्तु उपचार मिला न पिता को॥
 
ऐसी दशा देख पिता की, 
अग्रज अनुज भयभीत हुए। 
किन्तु हौसला बाँधा फिर से
फिर तीनों ऊर्जस्वित हुए॥
 
घड़ी थी आज परीक्षा की
नियति ने और विवश किया। 
किन्तु तीनों ने ही मिलकर
मस्तिष्क को और तीव्र किया। 
 
छोटी बोली कुछ हिम्मत करके
भ्राता सुनो विचार करो। 
परिणाम होगा जो भी आगे, किन्तु 
पिता को तुम कहीं और ले चलो॥
 
छोटी का निर्णय सुनकर
अग्रज दोनों तत्पर हुए। 
एम्बुलेंस पर रख पिता को
फिर लेकर अन्यत्र गए॥
 
पाने खोने के भय में कैसे
तीनों ही थे झूल रहे॥
लेकर हाथों में हाथ पिता का
मन ही मन थे बिलख रहे॥
 
शल्यशाला को देख सामने
मन में कुछ आशा जागी। 
हम खोने वाले थे जिनको 
लगा वह अब लौट आएँगे॥
 
देवदूत थे या चिकित्सक
भेद न उनमें कर पाई॥
लगे सँभालने ऐसे पिता को
जैसी उनमें चेतना लौट आई॥
 
तभी उनमें से बोले एक
तुमने सुध सँभाली है। 
वरना पहली दो रात्रि इनपर
भारी कष्टों से भारी थी॥
 
आकर के उसे पुण्य भवन में
तीनों ने लंबी साँसें ली। 
टूटा संशय जागी आशा
भोर पिता से मिलने की॥
 
जीवन और मृत्यु के मध्य
दो हफ़्तों तक जंग हुई। 
हुई फ़तेह जीवन की आख़िर
पिता मेरे कुछ स्वस्थ हुए॥
 
पाकर नया जन्म पिता का, 
भ्राता भगिनी फिर धन्य हुए। 
किया आभार उस परमपिता का 
जो सारे कर्म के मध्य रहे॥

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं