अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रार्थना

हर कर पीड़ा मेरी, संतापरहित कर दो। 
हम आये शरण तेरी, कुछ ज्ञान हमें भी दो।
 
हे! करुणा के सागर, 
मन दया मेरे भर दो। 
मैं आया शरण तेरी, 
सद्‌भाव हृदय भर दो। 
हर कर सब दोष मेरे, मन पाक मेरा कर दो। 
हम आये शरण तेरी, कुछ ज्ञान हमें भी दो।
 
इस जग को बुद्ध मेरे, 
समता का ज्ञान दिया। 
अगड़े-पिछड़े सबको, 
तुमने है मान दिया। 
हे! मानवता रक्षक, हमें मान से तुम भर दो। 
हम आये शरण तेरी, कुछ ज्ञान हमें भी दो। 

 

वंचित नर-नारी को, 
तुमने सम्मान दिया। 
कटु योग साधना से, 
क़ुदरत को जान लिया। 
हे! सत्य तथागत, बुद्ध, कुछ ज्ञान हमें भी दो। 
हम आये शरण तेरी, कुछ दान हमें कर दो। 

 

अस्त्र बिना ही तुमने, 
शत्रु का नाश किया। 
कर बिना शस्त्र पकड़े
हिंसा वट काट दिया। 
उस सत्य अहिंसा को, जन-जन में है भर दो। 
हम आये शरण तेरी, कुछ ज्ञान हमें भी दो।
 
भ्रम स्वर्ग-नर्क वाला
तर्कों से काट दिया। 
आडंबर के तरु को, 
तर्कों से छाँट दिया। 
ख़ुद अपना दीप बनो, ये दीप्ति जगत भर दो। 
हम आये शरण तेरी, तुम दीप हमें कर दो। 

 

न खड़ग हाथ पकड़ी
ना तीर हाथ साधा। 
बिना अस्त्र-शस्त्र तुमने, 
पापी को संहारा। 
हर मेरी नीचता को, मन पाक मेरा कर दो। 
हे! ज्ञान, शील, करुणा, कुछ शील हमें भी दो। 
 
मानवता हित तुमने, 
सुख वैभव त्याग दिया। 
फिर मुक्ति का तुमने, 
जन-जन को ज्ञान दिया। 
हे! मानव हित रक्षक, मन ज्ञान से है भर दो। 
हम आये शरण तेरी, विज्ञान से मन भर दो। 

 

बिन जाँच परख करके
ना बात कोई मानो। 
मानव है जग श्रेष्ठ, 
ये राज़ सभी जानो। 
हे! श्रेष्ठ सृष्टि मानव, ये भान जगत भर दो। 
हम आये शरण तेरी, ‘अरमान’ अमर कर दो। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं